IPL 2026 Prize Money Champion RCB To Runerup GT Who won what Vaibhav Sooryavanshi did wonders IPL 2026 Prize Money: RCB-GT के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, वैभव सूर्यवंशी ने तो कमाल ही कर दिया, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Prize Money: RCB-GT के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, वैभव सूर्यवंशी ने तो कमाल ही कर दिया

IPL 2026 Prize Money- डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने आईपीएल 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर अपना लगातार दूसरा खिताब जीत लिया है। आरसीबी के लिए बीसीसीआई ने अपनी तिजोरी खोली, वहीं वैभव सूर्यवंशी तो कमाल ही कर गए।

Mon, 1 June 2026 05:48 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Prize Money: RCB-GT के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, वैभव सूर्यवंशी ने तो कमाल ही कर दिया

IPL 2026 Prize Money- रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर अपने खिताब का बचाव किया। आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। यह आरसीबी के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। 17 साल से बड़े ट्रॉफी के सूखे के बाद लगातार दो आईपीएल खिताब। रजत पाटीदार इसी के साथ आईपीएल इतिहास मेें बैक टू बैक दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने करके दिखाया था। धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 मेें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। आईपीएल 2026 फाइनल के बाद बीसीसीआई ने अपनी तिजोरी खोली है। वैभव सूर्यवंशी ने तो कमाल ही कर दिया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए कुल 46 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी।जीतने वाली टीम यानी आरसीबी को इस पूल का सबसे बड़ा हिस्सा 20 करोड़ रुपये मिलेगा। वहीं रनर-अप जीटी को 12.50 करोड़ रुपये मिलेंगे।

प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के लिए भी हिस्सा है। राजस्थान रॉयल्स, जो GT से दूसरा क्वालिफायर सात विकेट से हार गई थी, तीसरे स्थान पर रहने के लिए 7 करोड़ रुपये कमाएगी। एलिमिनेटर में बाहर हुई सनराइजर्स हैदराबाद को 6.50 करोड़ रुपये मिलेंगे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

RCB vs GT फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन के स्टार राजस्थान रॉयल्स के टीनएज खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी थे, जिन्होंने पांच अवॉर्ड जीते - इमर्जिंग प्लेयर, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप, और बेस्ट स्ट्राइक रेट और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड।

गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप जीती, जबकि उनके टीममेट मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने का अवॉर्ड जीता।

अवॉर्डफ्रेंचाइजीप्राइज मनी
चैंपियनरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु₹20.00 करोड़
रनर-अपगुजरात टाइटंस₹12.50 करोड़
तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमराजस्थान रॉयल्स₹7.00 करोड़
चौथे नंबर पर रहने वाली टीमसनराइजर्स हैदराबाद₹6.50 करोड़
,
अवॉर्डविजेता का नामप्राइज मनी
ऑरेंज कैपवैभव सूर्यवंशी₹10 लाख
पर्पल कैपकगिसो रबाडा₹10 लाख
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयरवैभव सूर्यवंशी₹15 लाख
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजनवैभव सूर्यवंशी₹20 लाख
सूपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजनवैभव सूर्यवंशी₹10 लाख + टाटा सिएरा कार
सबसे ज्यादा चौकेसाई सुदर्शन₹10 लाख
सबसे ज्यादा छक्केवैभव सूर्यवंशी₹10 लाख
कैच ऑफ द सीजनमनीष पांडे₹10 लाख
ग्रीन डॉट बॉल्समोहम्मद सिराज₹10 लाख
फेयर प्ले अवॉर्डपंजाब किंग्स₹ 10 लाख
,

बात मैच की करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी के सामने 156 रनों का मामूली टारगेट रखा था। इस स्कोर को आरसीबी ने विराट कोहली की 75 रनों की मास्टर क्लास पारी के दम पर 12 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। विराट कोहली फाइनल में प्लेऑफ द मैच रहे, वहीं वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।