Krunal Pandya had More IPL Trophies Than Virat Kohli Top IPL trophy winners in RCB 2026 squad Tim David Josh Hazlewood विराट कोहली से ज्यादा RCB के इन खिलाड़ियों के पास ट्रॉफी, एक तो 5 बार बना चैंपियन, Ipl Hindi News - Hindustan

विराट कोहली से ज्यादा RCB के इन खिलाड़ियों के पास ट्रॉफी, एक तो 5 बार बना चैंपियन

आरसीबी ने आईपीएल 2026 के रूप में अपना दूसरा खिताब उठाया। विराट कोहली ने अपनी दूसरी आईपीएल ट्रॉफी पकड़ी। मगर आरसीबी के स्क्वॉड में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कोहली से ज्यादा बार ट्रॉफी उठा चुके हैं। एक तो 5 बार चैंपियन बना है।

Mon, 1 June 2026 08:10 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली से ज्यादा RCB के इन खिलाड़ियों के पास ट्रॉफी, एक तो 5 बार बना चैंपियन

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 फाइनल में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बार फिर चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की। यह आरसीबी का बैक टू बैक दूसरा आईपीएल खिताब है, पिछले सीजन ट्रॉफी जीतकर आरसीबी ने 17 साल का सूखा खत्म किया था। विराट कोहली भी बैक टू बैक दो आईपीएल ट्रॉफी उठाकर बहुत खुश होंगे, मगर उनसे ज्यादा खुश कई और खिलाड़ी होंगे जो विराट कोहली से ज्यादा बार चैंपियन बन चुके हैं। जी हां, आरसीबी के स्क्वॉड में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने आईपीएल ट्रॉफी विराट कोहली से ज्यादा बार उठाई है। एक खिलाड़ी तो 5 बार चैंपियन बन चुका है। आईए जानते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 फाइनल के बाद GT की बस में लगी आग, खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाला गया
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आरसीबी के मौजूदा स्क्वॉड में सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रुणाल पांड्या पहले नंबर पर हैं। वह अभी तक 5 बार चैंपियन बन चुके हैं। आरसीबी के साथ दो बार खिताब उठाने से पहले क्रुणाल पांड्या मुंबई इंडियंस को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं।

क्रुणाल पांड्या के अलावा भुवनेश्वर कुमार, टिम डेविड, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली को IPL में ये सपना पूरा करने के लिए लग गए 19 साल, मैच के बाद किया खुलासा!

RCB 2026 स्क्वाड में टॉप ट्रॉफी विनर:

क्रुणाल पांड्या — 5 (MI 2017, 2019, 2020, RCB 2025, 2026)

भुवनेश्वर कुमार — 4 (SRH 2016, RCB 2025, 2026, प्लस डेक्कन चार्जर्स 2009 स्क्वाड)

जोश हेजलवुड- 3 (CSK 2021, RCB 2025, 2026)

टिम डेविड- 3 (MI 2023, RCB 2025, 2026)

सुयश शर्मा — 3 (KKR 2024, RCB 2025, 2026)

विराट कोहली, रजत पाटीदार, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल और कई अन्य खिलाड़ियों ने 2-2 ट्रॉफी ही जीती है।

वहीं बात आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी उठाने वाले खिलाड़ियों की करें तो क्रुणाल पांड्या ने एमएस धोनी और अपने भाई हार्दिक पांड्या की बराबरी कर ली है। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने आईपीएल करियर मेें 5-5 बार ट्रॉफी उठाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाटीदार ने ट्रॉफी के साथ जीता दिल, जानें किसे समर्पित किया ये IPL खिताब

सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा और अंबाती रायडू हैं, जिनके नाम 6-6 बार आईपीएल चैंपियन बनने का रिकॉर्ड है।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी-

6 - रोहित शर्मा

6 - अंबाती रायडू

5 - MS धोनी

5 - कीरोन पोलार्ड

5 - हार्दिक पांड्या

5 - क्रुणाल पांड्या

बात फाइनल मुकाबले की करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी के सामने 156 रनों का मामूली टारगेट रखा था। इस स्कोर का पीछा करने उतीर आरसीबी की टीम ने 12 गेंदें और 5 विकेट रहते जीत दर्ज की। आरसीबी की जीत के हीरो स्टार बल्लेबाज और चेज मास्टर विराट कोहली रहे, जिन्होंने 75 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।