Team India biggest defeat in T20Is New Zealand creates history becomes the first team to achieve this feat T20I में भारत की सबसे बड़ी हार; न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम, Cricket Hindi News - Hindustan

T20I में भारत की सबसे बड़ी हार; न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

न्यूजीलैंड ने विशाखापट्टनम टी20 में भारत को 50 रनों से धूल चटाई। यह घर में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पिछले साल टीम इंडिया को घर पर 51 रनों से धूल चटाकर इतिहास रचा था।

Thu, 29 Jan 2026 06:09 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
T20I में भारत की सबसे बड़ी हार; न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरकार 5 मैच की टी20 सीरीज में जीत का खाता खोल लिया है। पहले तीन टी20 में बुरी तरह हार का सामना करने वाली कीवी टीम ने विशाखापट्टनम में भारत को चौथे टी20 में 50 रनों से धूल चटाई। यह टीम इंडिया की T20I में तीसरी और घर पर दूसरी सबसे बड़ी हार है। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 216 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया 165 पर ही सिमट गई। शिवम दुबे ने 65 रनों की धुआंधार पारी जरूर खेली, मगर वह भी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौती भाई और सूर्या का शुक्रिया; दुबे ने कोच-कप्तान को किस बात का दिया क्रेडिट?

T20I में भारत की सबसे बड़ी हार की बात करें तो, न्यूजीलैंड से विशाखापट्टनम में मिली यह हार भारत की तीसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2025 में टीम इंडिया को मुल्लांपुर में 51 रनों से हराया था, वहीं न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टी20 में 2019 में टीम इंडिया को 80 रनों से धूल चटाई थी। वेलिंगटन की यह हार भारत की टी20 में रनों के मामले में सबसे बड़ी हार है।

न्यूजीलैंड के टीम भारत को 50 या उससे अधिक रनों से 2 बार हराने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वर्ल्ड कप की इससे अच्छी तैयारी...एक मैच जीतते ही बदले मिचेल सैंटनर के तेवर

T20I में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के मामले में)

80 रन बनाम न्यूजीलैंड (वेलिंगटन, 2019)

51 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका (चंडीगढ़, 2025)

50 रन बनाम न्यूजीलैंड (विजाग, 2026)*

49 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका (इंदौर, 2022)

49 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (ब्रिजटाउन, 2010)

वहीं घर पर रनों के मामले में भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका के बाद टीम इंडिया को उन्हीं के घर पर 50 या उससे अधिक रनों से हराने वाली दूसरी टीम बनी है।

T20I में घर पर रनों के मामले में भारत की सबसे बड़ी हार

51 रन SA मुल्लनपुर 2025

50 रन NZ विशाखापत्तनम 2026 *

49 रन SA इंदौर 2022

47 रन NZ नागपुर 2016

40 रन NZ राजकोट 2017

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।