Best Preparation for World Cup Mitchell Santner Says Beating India in India Prepares New zealand Perfectly वर्ल्ड कप की इससे अच्छी तैयारी...एक मैच जीतते ही बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, Cricket Hindi News - Hindustan

वर्ल्ड कप की इससे अच्छी तैयारी...एक मैच जीतते ही बदले मिचेल सैंटनर के तेवर

मिचेल सैंटनर ने कहा है कि विश्व कप के लिए भारत में भारत के खिलाफ खेलने से बेहतर तैयारी कुछ नहीं है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को भारत को 50 रनों से मात दी।

Thu, 29 Jan 2026 12:09 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वर्ल्ड कप की इससे अच्छी तैयारी...एक मैच जीतते ही बदले मिचेल सैंटनर के तेवर

न्यूजीलैंड ने बुधवार को भारत को चौथे टी20 मैच में 50 रनों से हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में दूसरी बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी। भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन बनाए। मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि पावरप्ले में जो भारत अब तक कर रहा था, वहीं हमने करके दिखाया। उन्होंने ये भी कहा कि वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भारत में भारत के खिलाफ खेलने से बेहतर कुछ नहीं।

मिचेल सैंटनर ने कहा, "बहुत अच्छा लगा।। मुझे लगता है कि पावरप्ले में हमने जिस तरह की शुरुआत की, वो वैसे ही था जैसा भारत ने हमें पिछले कुछ मैचों में किया था। फिर हमने एक अच्छा स्कोर बनाया, लेकिन हम जानते थे कि भारत के खिलाफ 200 रन भी कभी सुरक्षित नहीं होते। खासकर पिछले मैच के बाद, अगर आप 150 रन बनाते हैं तो खिलाड़ी वापस अपनी शेल में चले जाते हैं, ऐसा नहीं चाहते थे। हम किसी और तरीके से जीत नहीं सकते थे, जो अच्छी बात थी। पावरप्ले में ओपनर्स ने गेंदबाजों पर जिस तरह हमला किया, वो शानदार था और उसने हमें एक ठोस स्कोर तक पहुंचाया। बीच में थोड़ी देर हम विकेट गंवाते रहे, लेकिन ऐसी शुरुआत के बाद, और फिर डैरिल (मिचेल) और फॉल्क्स (जैकब) ने अंत में अच्छा फिनिश किया, जो बहुत अच्छा रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड ने की वापसी, चौथे मैच में भारत को 50 रनों से हराया

उन्होंने आगे कहा, ''हम सोच रहे थे कि हम कितना स्कोर बना सकते हैं। जैसा मैंने शुरू में कहा, विश्व कप के लिए भारत में भारत के खिलाफ खेलने से बेहतर तैयारी कुछ नहीं है। अगले मैच के लिए हमारे कुछ खिलाड़ी वापस आ रहे हैं, जो अच्छी बात है। लेकिन फिर भी, हमारा फोकस प्लान सही करने पर है।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।