T20 World Cup Most Runs Pakistan Sahibzada Farhan makes a big jump with a century Ishan Kishan in top 5 T20 World Cup Most Runs: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान शतक के साथ बने नंबर-1, ईशान किशन की टॉप-5 में एंट्री, Cricket Hindi News - Hindustan

T20 World Cup Most Runs: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान शतक के साथ बने नंबर-1, ईशान किशन की टॉप-5 में एंट्री

T20 World Cup Most Runs: टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज का अंत होने को है, इससे पहले टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में उठापटक जारी है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान शतक के साथ नंबर-1 बन गए हैं।

Thu, 19 Feb 2026 02:00 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
T20 World Cup Most Runs: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान शतक के साथ बने नंबर-1, ईशान किशन की टॉप-5 में एंट्री

T20 World Cup Most Runs: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजों का कहर जारी है। इस टूर्नामेंट में अभी तक कोई टीम 250 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है, मगर फ्लैट पिच और छोटे मैदानों का फायदा बल्लेबाज खूब उठा रहे हैं। ग्रुप स्टेज में अभी तक 40 में से 36 मैच खेले जा चुके हैं। एक नजर अभी तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर डालें तो पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान शतक के साथ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ 100 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय ईशान किशन हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपर-8 में घमासान होगी जंग, नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल; इस दिन पहला मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुल 3 शतक लगे हैं, जिसमें पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ही टॉप-5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मौजूद हैं।

साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 164.18 के स्ट्राइक रेट और 73.33 की औसत के साथ 220 रन बनाए हैं। उनके अलावा अभी तक कोई बल्लेबाज 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है।

दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम 178 रनों के साथ मौजूद हैं। साहिबजादा फरहान और मारक्रम के बीच 42 रनों का अंतर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार कर भी NED के कप्तान को गर्व; बोले- हमने उन्हें 14-15 ओवर तक कंट्रोल में…

टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय ईशान किशन 176 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 2 अर्धशतक लगा चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में अन्य दो नाम -न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी- का है। नेपाल की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

साहिबजादा फरहान- 220

एडन मारक्रम- 178

ईशान किशन- 176

टिम साइफर्ट- 173

दीपेंद्र सिंह ऐरी- 169

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।