T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule Team India Will Face these 3 Teams in Next Round See All Matches Details भारत का टी20 वर्ल्ड कप में अगला मैच कब? सुपर-8 में घमासान होगी जंग; नोट कर लीजिए शेड्यूल, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत का टी20 वर्ल्ड कप में अगला मैच कब? सुपर-8 में घमासान होगी जंग; नोट कर लीजिए शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का शेड्यूल पूरी तरह से साफ हो चुका है। सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम पाकिस्तान बनी। सुपर-8 का पहला मैच 21 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। देखें पूरा शेड्यूल-

Thu, 19 Feb 2026 06:15 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
भारत का टी20 वर्ल्ड कप में अगला मैच कब? सुपर-8 में घमासान होगी जंग; नोट कर लीजिए शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज में कुल 40 मुकाबले खेले जाने हैं, मगर 35 मैचों के बाद ही सुपर-8 की तस्वीर साफ हो गई है। पाकिस्तान सुपर-8 में जगह बनाने वाली आखिरी टीम रही। उनसे पहले भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी इन 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। सुपर-8 स्टेज का पहला मैच 21 फरवरी को खेला जाएगा, वहीं आखिरी मुकाबला 1 मार्च को होगा। इसके बाद दो सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, वहीं फाइनल 8 मार्च को होगा। आईए एक नजर सुपर-8 के पूरे शेड्यूल पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार कर भी NED के कप्तान को गर्व; बोले- हमने उन्हें 14-15 ओवर तक कंट्रोल में…

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 शेड्यूल

21 फरवरी, शनिवार; न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान; शाम 7:00 बजे; प्रेमदासा, कोलंबो

22 फरवरी, रविवार; श्रीलंका बनाम इंग्लैंड; दोपहर 3:00 बजे; कैंडी

22 फरवरी, रविवार; भारत बनाम साउथ अफ्रीका; शाम 7:00 बजे; अहमदाबाद

23 फरवरी, सोमवार; वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे; शाम 7:00 बजे; मुंबई

24 फरवरी, मंगलवार; इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान; शाम 7:00 बजे; कैंडी

25 फरवरी, बुधवार; श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड; शाम 7:00 बजे; प्रेमदासा, कोलंबो

26 फरवरी, गुरुवार; साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज; दोपहर 3:00 बजे; अहमदाबाद

26 फरवरी, गुरुवार; भारत बनाम जिम्बाब्वे; शाम 7:00 बजे; चेन्नई

27 फरवरी, शुक्रवार; इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड; शाम 7:00 बजे; प्रेमदासा, कोलंबो

28 फरवरी, शनिवार; श्रीलंका बनाम पाकिस्तान; शाम 7:00 बजे; कैंडी

1 मार्च, रविवार; साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे; दोपहर 3:00 PM; दिल्ली

1 मार्च, रविवार; भारत बनाम वेस्टइंडीज; शाम 7:00 PM; कोलकाता

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मैच, 910 रन, भारत-SA की बादशाहत, पाक भी सुपर-8 में,18 फरवरी को WC में क्या हुआ

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 टीम इंडिया शेड्यूल

22 फरवरी, रविवार; भारत बनाम साउथ अफ्रीका; शाम 7:00 बजे; अहमदाबाद

26 फरवरी, गुरुवार; भारत बनाम जिम्बाब्वे; शाम 7:00 बजे; चेन्नई

1 मार्च, रविवार; इंडिया बनाम वेस्टइंडीज; शाम 7:00 PM; कोलकाता

सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों ने टूर्नामेंट के अगले एडिशन के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है, जो 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा। 2028 के इवेंट के को-होस्ट के तौर पर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन दिया गया था। क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया के अनुसार, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित सभी सुपर एट्स टीमों की अब 2028 टूर्नामेंट के लिए जगह पक्की हो गई है।

12 ऑटोमैटिक क्वालिफायर की लिस्ट 9 मार्च (तय फाइनल के अगले दिन) तक ICC मेन्स T20I टीम रैंकिंग में अगली तीन सबसे ऊंची रैंक वाली टीमों द्वारा पूरी की जाएगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।