What Made Netherlands captain Scott Edwards proud of Despite losing vs India We kept them under control for 14-15 overs हार कर भी नीदरलैंड्स के कप्तान को किस बात का गर्व? बोले- हमने उन्हें 14-15 ओवर तक कंट्रोल में…, Cricket Hindi News - Hindustan

हार कर भी नीदरलैंड्स के कप्तान को किस बात का गर्व? बोले- हमने उन्हें 14-15 ओवर तक कंट्रोल में…

नीदरलैंड्स को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड्स की यह इस वर्ल्ड कप की तीसरी हार है। भारत को उन्होंने टक्कर तो दी, मगर वह जीत दर्ज नहीं कर पाए।

Thu, 19 Feb 2026 05:48 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हार कर भी नीदरलैंड्स के कप्तान को किस बात का गर्व? बोले- हमने उन्हें 14-15 ओवर तक कंट्रोल में…

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत का चौका लगाया। भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में कदम रखा। वहीं नीदरलैंड्स 4 में से तीन मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 193 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाई। नीदरलैंड्स के कप्तान का कहना है कि उनकी टीम ने भारत को 14-15 ओवर तक कंट्रोल में रखा, मगर आखिरी में गलत एग्जीक्यूशन के चलते मैच उनके हाथ से फिसल गया।

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मैच के बाद कहा, "हमने सच में बहुत अच्छी शुरुआत की। आर्यन को बहुत क्रेडिट जाता है। वह कुछ सालों से हमारे लिए शानदार रहा है। हमें लगा कि हम गेम में सही हैं (कुछ समय के लिए)।

हम जानते हैं कि उनके पास हर तरह से फायरपावर है। उन्हें 14-15 ओवर तक कंट्रोल में रखना शानदार था। कुछ मौके चूक गए, गलत एग्जीक्यूशन हुआ और ये लोग आपको इसका खामियाजा भुगतने पर मजबूर कर देंगे। उनके पास विकेट थे, और उन्होंने आखिर में कुछ ओवर बचा लिए।

इस टी20 वर्ल्ड कप से नीदरलैंड्स को क्या सीख मिली? इसके जवाब में नीदरलैंड्स के कप्तान बोले, “जब भी आप यहां आते हैं, आप बहुत कुछ सीखते हैं। ग्राउंड छोटे होते हैं, पिचें फ्लैट होती हैं, भीड़ ज्याद होती है और बहुत हाइप होती है। एक ग्रुप के तौर पर, हमें बड़े पलों में अच्छा खेलने पर गर्व है। अच्छा खेला लेकिन खास पलों में - हमें उन पलों का फायदा उठाना होगा।”

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की जीत के हीरो शिवम दुबे रहे। नंबर-5 पर आकर उन्होंने 31 गेंदों पर 4 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 66 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.90 का था। इसके बाद दुबे ने गेंदबाजी में भी 2 विकेट चटकाए।

नीदरलैंड्स के कप्तान जिस आर्यन दत्त की बात कर रहे हैं, उन्होंने भारत के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए सबसे पहले अभिषेक शर्मा का विकेट चटकाया, उसके बाद उन्होंने ईशान किशन को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। आर्यन दत्त ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 19 रन खर्च कर यह 2 विकेट लिए। हालांकि वह बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए, वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें गोल्डन डक पर आउट किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।