T20 World Cup Decoding Varun Chakravarthy Mystery Top overseas batters are playing him like an off spinner क्या वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री बन जाएगी हिस्ट्री? T20 वर्ल्ड कप में इस तरह निपट रहे बल्लेबाज, Cricket Hindi News - Hindustan

क्या वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री बन जाएगी हिस्ट्री? T20 वर्ल्ड कप में इस तरह निपट रहे बल्लेबाज

भारत के वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिनर हैं। हालांकि, चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं। शीर्ष विदेशी बल्लेबाज अब चक्रवर्ती को ऑफ स्पिनर की तरह खेलकर निपट रहे हैं।

Tue, 24 Feb 2026 08:58 PMMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share
क्या वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री बन जाएगी हिस्ट्री? T20 वर्ल्ड कप में इस तरह निपट रहे बल्लेबाज

क्या कोई मिस्ट्री स्पिनर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक क्रिकेट खेलने के बावजूद अपनी गेंदबाजी का रहस्य बरकरार रख सकता है? यह बहस का मुद्दा है लेकिन यह साफ है कि बड़े बल्लेबाज अब भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंदों को सिर्फ हाथ से ही नहीं पढ़ रहे हैं बल्कि कोच ने भी उनसे निपटने के तरीके ढूंढ लिए हैं। आईपीएल और भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलने वाली पाकिस्तान की टीम को छोड़ दें तो न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों ने तमिलनाडु के इस खिलाड़ी के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस स्पिनर के खिलाफ पिछले पांच मैच में 20 ओवर में 208 रन बने हैं जिसमें रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर आठ मैच भी शामिल है। चक्रवर्ती ने नौ विकेट चटकाए हैं लेकिन 10.40 का उनका इकोनॉमी रेट उनके करियर के 7.11 के इकोनॉकी रेट से कहीं अधिक है। तो फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स, डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी असल में क्या सही कर रहे हैं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण चक्रवर्ती ने किया कमाल, लगातार 18 पारियों में विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया

भारत के कई युवा स्टार बल्लेबाजों के साथ काम कर चुके मुंबई के पूर्व बल्लेबाज जुबिन भरूचा ने पीटीआई को बताया, ''किसी भी गेंदबाज के लिए आप सबसे पहले उसके मजबूत पक्ष को नाकाम करते हैं। अगर यह गुगली है तो आप गुगली के लिए खेलते हैं या उसका अंदाजा लगाते हैं और वहीं से सामंजस्य बैठाते हैं। राशिद खान के साथ भी ऐसा ही हुआ है। अब हर कोई उसे (राशिद) या वरुण को खेलने में बेहतर है क्योंकि वे गुगली के लिए खेल रहे हैं, वह गेंद जिस पर अधिकर बल्लेबाज आउट होते हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या T20 WC की 'डक किंग' बनेगी टीम इंडिया? शर्मनाक लिस्ट में बांग्लादेश के नजदीक

एसोसिएट देशों के लिए चक्रवर्ती को समझना मुश्किल रहा है लेकिन आईपीएल में खेलने वाले शीर्ष खिलाड़ी अब उन्हें एक ऑफ स्पिनर की तरह खेलते हैं जो गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर की तरफ लाता है। भरूचा ने कहा, ''एसोसिएट देश उसका सामना नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्होंने पहले उसका सामना नहीं किया है। अधिकतर शीर्ष टीम उसे एक ऑफ स्पिनर की तरह खेलेंगी जो गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर की तरफ लाता है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण चक्रवर्ती आधुनिक युग के महान खिलाड़ी हैं, बुमराह भी उनसे घातक नहीं-श्रीकांत

भरूचा का मानना है कि अगर विकेट सपाट होगा तो पाकिस्तान के उस्मान तारिक को भी इसी तरह संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ''उस्मान तारिक के लिए भी यही होगा। उन्हें (रहस्यमयी स्पिनरों को) अपनी सभी अलग-अलग विविधता को धारदार बनाने के लिए पिच से थोड़ी मदद की जरूरत होती है। वरुण, तारिक, और राशिद शीर्ष स्तरीय गेंदबाज हैं और बल्लेबाजों को उनके खिलाफ परेशानी होगी लेकिन अगर सतह बिल्कुल सपाट है तो वे कुछ रन भी बना सकते हैं।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।