Varun Chakravarthy Breaks Arshdeep singh Mark Most Consecutive T20I Wickets Streaks for India भारत हारा लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने कर दिया कमाल, लगातार 18 पारियों में विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत हारा लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने कर दिया कमाल, लगातार 18 पारियों में विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया

वरुण चक्रवर्ती लगातार 18 पारियों में कम से कम एक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 17 बार ये कारनामा किया था।

Mon, 23 Feb 2026 02:55 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत हारा लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने कर दिया कमाल, लगातार 18 पारियों में विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण के अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 76 रनों से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ भारत के लिए टूर्नामेंट में आगे की राह मुश्किल हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। मैच के दौरान वरुण चक्रवर्ती भी काफी महंगे रहे, जोकि अन्य मैचों में काफी किफायती रहे थे। हालांकि वह एक विकेट लेने में कामयाब रहे और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती लगातार 18 पारियों में भारत के लिए विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ा। अर्शदीप सिंह ने 2024-25 में ये कारनामा किया था। उन्होंने 17 पारियों में एक या उससे अधिक विकेट चटकाए थे। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 2025-26 के बीच अब तक कुल 18 पारियों में एक या उससे अधिक विकेट लिए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर आशीष नेहरा है, जिन्होंने 2016 में 13 पारियों में एक या उससे अधिक विकेट लिए थे। वॉशिंगटन सुंदर ने 2024-25 में 11 बार ये कारनामा किया था। वरुण चक्रवर्ती का नाम इस लिस्ट में एक और बार शामिल है। उन्होंने 2024-25 में 11 बार एक या उससे अधिक विकेट चटकाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसने लिया अक्षर की जगह सुंदर को खिलाने का फैसला? पूर्व क्रिकेटर ने पूछा सवाल

डेविड मिलर के 63 और डेवाल्ड ब्रेविस के 45 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने खराब शुरुआत से उबरते हुए भारत के सामने 187 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंद में तीन छक्कों और एक चौके से नाबाद 44 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन पर तीन विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। चक्रवर्ती को एक विकेट मिला लेकिन उन्होंने चार ओवर में 47 रन लुटाए। इसके जवाब में भारत अफ्रीका की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने चार विकेट लिये। केशव महाराज को तीन विकेट मिले। कॉर्बिन बॉश ने दो और एडन मारक्रम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।