T20 World Cup 2026 All Teams Semi Final Scenario After ENG vs PAK Match 7 teams including India Pakistan are in the race इंग्लैंड ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, बचे 3 पायदान के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 7 दावेदार; समझें पूरा समीकरण, Cricket Hindi News - Hindustan

इंग्लैंड ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, बचे 3 पायदान के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 7 दावेदार; समझें पूरा समीकरण

T20 World Cup 2026 All Teams Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में कदम रखने वाली पहली टीम इंग्लैंड बनी है। पाकिस्तान को सुपर-8 में हराकर हैरी ब्रूक की इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।

Wed, 25 Feb 2026 07:42 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
इंग्लैंड ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, बचे 3 पायदान के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 7 दावेदार; समझें पूरा समीकरण

T20 World Cup 2026 All Teams Semi Final Scenario: इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में कदम रखने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान को सुपर-8 में हराकर हैरी ब्रूक की इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। इंग्लैंड ने इससे पहले श्रीलंका को उन्हीं के घर पर धूल चटाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में इंग्लैंड को 165 रनों का टारगेट मिला था, जिसे इंग्लिश टीम ने कप्तान हैरी ब्रूक के ऐतिहासिक शतक के दम पर 2 विकेट रहते हासिल कर लिया। हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बतौर कप्तान शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। सेमीफाइनल के बचे अब तीन पायदानों के लिए कुल 7 दावेदार हैं। जी हां, सुपर-8 में शामिल अभी कोई टीम अधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। आईए बिना किसी देरी के सभी टीमों के समीकरण को समझते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसकी वजह से हारा पाकिस्तान? सलमान आगा ने मैच के बाद रोए दुखड़े

पाकिस्तान- सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है। पाकिस्तान का आखिरी मैच श्रीलंका से है। अगर पाकिस्तान वह मैच जीतता है तो उन्हें न्यूजीलैंड की हार की दुआ करनी होगी। अगर न्यूजीलैंड अगले दोनों मैच हारता है तो पाकिस्तान को आसानी से सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा, वहीं अगर कीवी टीम एक भी मैच जीतती है तो मामला नेट रन रेट पर जाकर फंसेगा।

न्यूजीलैंड- कीवी टीम की किस्मत अभी भी उनके हाथों में है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद उन्हें सुपर-8 में अगले दो मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने है। अगर न्यूजीलैंड इन दोनों मैचों में जीत दर्ज करता है तो उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं अगर वह एक मैच हारते हैं तो उन्हें दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने की दहलीज पर साहिबजादा फरहान! बस 36 रन हैं दूर

श्रीलंका- श्रीलंका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सबसे पहले अपने बचे दो मुकाबले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ जीतने होंगे। अगर श्रीलंका ऐसा करता है तो उनके खाते में अधिकतम 4 अंक होंगे। ऐसे में उन्हें दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड सुपर-8 में एक मैच हारे ताकि उनकी गाड़ी 3 पॉइंट से आगे ना बढ़ पाए। इस स्थिति में श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

साउथ अफ्रीका- भारत को हराकर साउथ अफ्रीका की राह अभी आसान दिख रही है। उनके बचे दो मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ है। अगर साउथ अफ्रीका दोनों मैच जीतता है तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। वहीं एक हार उन्हें नेट रन रेट के मासले में फंसा देगी।

वेस्टइंडीज- वेस्टइंडीज का हाल भी साउथ अफ्रीका की तरह है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच जीत लिया है। अब उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बचे दोनों मैच जीतने होंगे। अगर वेस्टइंडीज एक मैच हारता है तो मामला नेट रन रेट पर जाकर अटकेगा।

जिम्बाब्वे- सिकंदर रजा की टीम भी अभी तक पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। उनके बचे दो मुश्किल मुकाबले भारत और साउथ अफ्रीका से है। उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सबसे पहले यह दोनों मैच जीतने होंगे, फिर नेट रन रेट के आधार पर उन्हें नॉकआउट राउंड का टिकट मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक हो गया है T20 वर्ल्ड कप से बाहर या अभी भी कोई कसर है बाकी? समझें पूरा समीकरण

भारत- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया का समीकरण इस समय सबसे पेचीदा है। भारत को साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों से हार का गहरा असर नेट रन रेट पर पड़ा है। अब टीम इंडिया को बचे दो मुकाबले तो जीतने ही होंगे साथ ही अपना नेट रन रेट भी सुधारना होगा। वहीं भारत साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत की दुआ भी कर सकता है। इस स्थिति में टीम इंडिया बिना नेट रन रेट के आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।