Pakistan T20 World Cup 2026 Semi final Scenario How PAK can Reach Semi final After Defeat vs England पाकिस्तान हो गया है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर या अभी भी कोई कसर है बाकी? समझें पूरा समीकरण, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान हो गया है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर या अभी भी कोई कसर है बाकी? समझें पूरा समीकरण

Pakistan T20 World Cup 2026 Semi final Scenario: इंग्लैंड से सुपर-8 में मिली हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। पाकिस्तान का इससे पहले सुपर-8 का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ा था।

Wed, 25 Feb 2026 05:59 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पाकिस्तान हो गया है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर या अभी भी कोई कसर है बाकी? समझें पूरा समीकरण

Pakistan T20 World Cup 2026 Semi final Scenario: सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों सुपर-8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान का इंग्लैंड से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। अब उनका तीसरा और आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ रह गया है। पाकिस्तान अब पूरी तरह टूर्नामेंट से तो बाहर नहीं हुआ है, मगर अब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ जीत ही नहीं सेमीफाइनल में पहुंचा सकती, बल्कि अब उन्हें बहुत सारी दुआओं की जरूरत है। आईए समझते हैं कैसे-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहीन अफरीदी ने पहली गेंद पर विकेट लेकर पाकिस्तान के लिए रचा इतिहास
  • इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान के खाते में अब सिर्फ एक ही अंक रह गया है।
  • श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी को होने वाले अगले मुकाबले में अगर पाकिस्तान को जीत मिलती है तो वह अधिकतम 3 अंकों तक ही पहुंच सकता है।
  • पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ-साथ न्यूजीलैंड की हार की दुआ भी करनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिंकू सिंह ने अचानक छोड़ा टीम इंडिया का साथ, पिता के लिए आनन-फानन में लौटे घर
  • न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप में अभी दो मैच बाकी है। पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच हार जाए और वह खुद अपने तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को पस्त कर दे।
  • इस स्थिति में पाकिस्तान के खाते में 3 तो श्रीलंका के खाते में 2 अंक रह जाएंगे और पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।
  • अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका को हराने में कामयाब रहता है और इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार मिलती है। वहीं पाकिस्तान श्रीलंका को हराता है तो पाकिस्तान व न्यूजीलैंड दोनों टीमों के बराबर 3-3 अंक हो जाएंगे, इस स्थिति में मामला नेट रन रेट पर जाकर अटकेगा।
  • वहीं अगर न्यूजीलैंड अगले दोनों मैच जीतने में कामयाब रहती है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा क्योंकि न्यूजीलैंड इन दो जीत के साथ 5 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।