Sahibzada Farhan is on the verge of breaking Virat Kohli record Most Runs in a T20 World Cup Tournament How Far He Is विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने की दहलीज पर साहिबजादा फरहान! बस 36 रन हैं दूर, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने की दहलीज पर साहिबजादा फरहान! बस 36 रन हैं दूर

साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 63 रनों की पारी के साथ उनके नाम इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 283 रन हो गए हैं। अब उनकी नजरें विराट कोहली के ऑल टाइम रिकॉर्ड पर है।

Wed, 25 Feb 2026 06:31 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने की दहलीज पर साहिबजादा फरहान! बस 36 रन हैं दूर

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खूब तबाही मचा रहा है। एक शतक और दो अर्धशतकों के साथ वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में पहले स्थान पर बने हुए है। साहिबजादा फरहान ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए सुपर-8 मुकाबले में एक और अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 63 रन बनाए। इस 63 रनों के साथ उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 5 पारियों में कुल 283 रन हो गए हैं। अब साहिबजादा फरहान की नजरें विराट कोहली के ऑलटाइम रिकॉर्ड पर होगी, जिससे वह मात्र 36 ही रन दूर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक हो गया है T20 वर्ल्ड कप से बाहर या अभी भी कोई कसर है बाकी? समझें पूरा समीकरण

यह रिकॉर्ड है एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का। विराट कोहली ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 319 रन बनाकर यह रिकॉर्ड स्थापित किया था। पिछले 12 सालों से तो यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। 2021 में जरूर 303 रन बनाकर बाबर आजम इस रिकॉर्ड के नजदीक पहुंचे थे, मगर वह रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए थे।

विराट कोहली के एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के इस रिकॉर्ड से साहिबजादा फरहान ज्यादा दूर नहीं है। उन्हें विराट कोहली को पछाड़ने के लिए मात्र 37 रनों की दरकार है। मगर समस्या यह है कि उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए शायद एक ही मौका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही अफगानिस्तान ने किया नए हेड कोच का ऐलान

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 में मिली हार के बाद पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ में पिछड़ गया है। अब उनकी किस्मत अपने हाथों में नहीं है। पाकिस्तान का सुपर-8 का आखिरी मैच श्रीलंका से है। पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अगला मैच तो जीतना होगा, साथ ही न्यूजीलैंड की हार की दुआ भी करनी होगी।

अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है तो ही साहिबजादा फरहान को विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ने का दूसरा मौका मिलेगा, नहीं तो श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 का मैच उनका इस टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी मैच हो सकता है और इसी मैच में वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे।

T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन

319 - विराट कोहली (2014)

317 - तिलकरत्ने दिलशान (2009)

303 - बाबर आजम (2021)

302 - महेला जयवर्धने (2010)

296 - विराट कोहली (2022)

295 - तमीम इकबाल (2016)

289 - डेविड वॉर्नर (2021)

283 - साहिबजादा फरहान (2026)*

281 - मोहम्मद रिजवान (2021)

281 - आर गुरबाज (2024)

273 - विराट कोहली (2016)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।