Swastik Chikara Smashed 195 Runs Hit 21 Sixes in Ayodhya T20 Premier League Scorecard RCB के पूर्व खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा का धमाका, 21 छक्कों की मदद से ठोके 195 रन; टीम ने पार किया 300 का आंकड़ा, Cricket Hindi News - Hindustan

RCB के पूर्व खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा का धमाका, 21 छक्कों की मदद से ठोके 195 रन; टीम ने पार किया 300 का आंकड़ा

चिकारा और प्रियांशु ने पारी का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया और विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने अपना विकेट नहीं गिरने दिया। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हो सकती है।

Sun, 22 March 2026 01:50 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RCB के पूर्व खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा का धमाका, 21 छक्कों की मदद से ठोके 195 रन; टीम ने पार किया 300 का आंकड़ा

आईपीएल 2026 क आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, मगर इस रंगारंग लीग के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा ने धमाल मचा दिया है। स्वास्तिक चिकारा ने अयोध्या T20 प्रीमियर लीग में मात्र 69 गेंदों पर 11 चौकों और 21 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 195 रनों की नाबाद पारी खेली। वह अपने दोहरे शतक से मात्र 5 रनों से चूक गए। उनके इस धाकड़ परफॉर्मेंस के दम पर उनकी टीम गोमती थंडर 300 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। स्वास्तिक चिकारा के अलावा प्रियांशु पांडे ने भी शतक जड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा क्या 7वीं IPL ट्रॉफी जीतकर रच पाएंगे इतिहास?

अब हम स्वास्तिक चिकारा को आरसीबी का पूर्व खिलाड़ी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 2025 में आरसीबी की टीम में शामिल हुए इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने 2026 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। इस साल नीलामी में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। अब आरसीबी उनका यह धाकड़ परफॉर्मेंस देखकर पछता रही होगी।

बात मैच की करें तो, गोमती थंडर ने हिंडोन टाइटंस के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में बिना विकेट खोए 307 रन बोर्ड पर लगाए।

चिकारा और प्रियांशु ने पारी का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया और विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने अपना विकेट नहीं गिरने दिया। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत से खेलने के लिए बांग्लादेश ने स्थगित किया इस देश का दौरा, देखें शेड्यूल

प्रियांशु ने 54 गेंदों पर 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए, वहीं चिकारा ने 11 चौकों और 21 छक्कों की मदद से 195 रनों की पारी खेली। गौर करने वाली बात यह है कि हिंडोन टाइटंस के सभी 5 गेंदबाजों ने अपने 4 ओवर के कोटे में 50 से अधिक रन खर्च किए।

308 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए हिंडोन टाइटंस ने अच्छी लड़ाई लड़ी, मगर इस पहाड़ जैसे स्कोर के सामने पूरी टीम 19.3 ओवर में 218 के स्कोर पर सिमट गई। शेखर सिरोही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 50 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 68 रनों की शानदार पारी खेली।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।