भारत से खेलने के लिए बांग्लादेश ने स्थगित किया इस देश का दौरा, देखें शेड्यूल
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की वनडे और इतने ही मैच की टी20 सीरीज 2025 में खेली जानी थी, मगर बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता, सुरक्षा चिंताओं और दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के कारण इस टूर को स्थगित कर दिया था।

सितंबर में भारतीय टीम की मेजबानी करने के लिए बांग्लादेश ने आयरलैंड के दौरे को पोस्टपोन कर दिया है। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की वनडे और इतने ही मैच की टी20 सीरीज 2025 में खेली जानी थी, मगर बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता, सुरक्षा चिंताओं और दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के कारण इस टूर को स्थगित कर दिया था। अब इस साल यानी 2026 में इस सीरीज के होने की संभावनाएं हैं। आयरलैंड से इस सीरीज के क्लैश होने की वजह से बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ सीरीज खेलने का फैसला किया है।
क्रिकबज के अनुसार बांग्लादेश ने इसके बारे में आयरलैंड क्रिकेट को पहले ही बता दिया था और उन्हें सीरीज की तारीख बदले को भी कहा था, मगर आयरलैंड ने ऐसा नहीं किया। जिस वजह से बांग्लादेश के आयरलैंड दौरे को अब पोस्टपोन कर दिया गया है।
भारत के बांग्लादेश दौरे का आगाज सितंबर में होगा। BCB की प्रेस रिलीज के मुताबिक, ODI 1, 3 और 6 सितंबर को होने हैं, जबकि T20I 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने शनिवार को क्रिकब्ज को बताया, “जब इंडिया सीरीज पिछले साल से इस सितंबर में शिफ्ट की गई, तो हमने उनसे (क्रिकेट आयरलैंड) पूछा कि क्या वे 2026 में किसी और समय हमें एडजस्ट कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। इसलिए यह टूर टाल दिया गया है। उन्हें कुछ और दिक्कतें भी थीं, इसलिए हमने आयरलैंड टूर के लिए एक नई विंडो ढूंढ़ने के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया, उम्मीद है कि अगले साल (2027) में कभी।”
बांग्लादेश, पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर पर हाल ही में 2-1 से सीरीज जीतने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ODI टीम रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गया है, और अब उसके पास 79 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जो दसवें स्थान पर मौजूद वेस्ट इंडीज़ से दो ज्यादा हैं।
साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने के लिए, बांग्लादेश को 31 मार्च, 2027 तक रैंकिंग में टॉप आठ टीमों में शामिल होना होगा। इस दायरे से बाहर रहने वाली टीमों को क्वालिफाइंग टूर्नामेंट से गुजरना होगा।





साइन इन