रोहित शर्मा क्या 7वीं IPL ट्रॉफी जीतकर रच पाएंगे इतिहास? जानें अब तक किसने जीते सबसे ज्यादा खिताब
अगर बात करें बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने की तो 2 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक 6-6 खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा के अलावा दूसरा नाम अंबाति रायुडू का है।

आईपीएल 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों ट्रॉफी जीतने का सपना लेकर अपने-अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी। इस दौरान पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों की नजरें पहले खिताब पर होगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बैक टू बैक ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक 5-5 बार चैंपियन बनी है, उनकी नजरें 6ठे खिताब पर होगी। इनके अलावा रोहित शर्मा की नजरें रिकॉर्ड 7वें खिताब पर होगी।
रोहित शर्मा और अंबाति रायुडू ने जीते 6-6 खिताब
अगर बात करें बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने की तो 2 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक 6-6 खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा के अलावा दूसरा नाम अंबाति रायुडू का है। वहीं कई अन्य खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 5-5 बार ट्रॉफी उठाई है।
रोहित शर्मा और अंबाती रायडू सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफियां जीतने वाले टॉप खिलाड़ी हैं; इन दोनों ने ही 6-6 टाइटल जीते हैं। रोहित शर्मा ने अपना पहला टाइटल डेक्कन चार्जर्स (2009) के साथ जीता था। इसके बाद मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) के साथ उन्होंने बाकी खिताब जीते। यह सभी खिताब उन्होंने बतौर कप्तान जीते थे। जबकि अंबाती रायडू ने अपने तीन टाइटल मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017) के साथ और इतने ही खिताब चेन्नई सुपर किंग्स (2018, 2021, 2023) के साथ जीते हैं।
5-5 IPL ट्रॉफी जीत चुके हैं ये खिलाड़ी-
- एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 5 खिताब 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में जीते हैं।
- हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के साथ 4 खिताब 2015, 2017, 2019, 2020 में जीते, वहीं और गुजरात टाइटंस को उन्होंने बतौर कप्तान 2022 में चैंपियन बनाया था।
- कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के साथ 5 खिताब 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में जीते।
- जसप्रीत बुमराह के पास भी 5 आईपीएल ट्रॉफी है। बुमराह ने2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस के साथ यह खिताब जीते हैं।





साइन इन