वैभव तुमने कमाया है.., कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव की आई पहली प्रतिक्रिया, टीम को सराहा
बीसीसीआई द्वारा टी-20 की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। टीम का ऐलान होने के बाद सूर्यकुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है।

बीसीसीआई द्वारा टी-20 की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। टीम का ऐलान होने के बाद सूर्यकुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से प्रतिक्रिया जाहिर की है। सूर्या ने खुद के चुने जाने या हटाए जाने पर तो कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन चयनित हुई भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बधाई दी है और हाइली स्किल्ड ग्रुप बताया है। साथ ही बिहार के समस्तीपुर के 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम में चुने जाने को लेकर बधाई भी दी है।
टीम इंडिया के स्क्वॉड की जमकर की तारीफ
कप्तानी से हटाए जाने की खबरों के दरमियान सूर्यकुमार यादव ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिमसें वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मिलने पहुंचे थे। टीम का आधिकारिक ऐलान होने और खुद को आधिकारिक तौर पर टीम से रुखसत किए जाने के बाद सूर्या ने इंस्टाग्राम पर दो और स्टोरीज साझा कीं, जिमसें एक में टीम इंडिया के स्क्वॉड की तारीफ की और दूसरी स्टोरी में वैभव सूर्यवंशी की विशिष्ट उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। सूर्यकुमार यादव ने पहली स्टोरी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बार्ड द्वारा शेयर किए गए आधिकारिक टीम के ऐलान वाले पोस्ट को साझा करते हुए लिखा “इस हाइली स्किल्ड ग्रुप को आगे आने वाली चुनौतियां के लिए शुभमकानाएं।” साथ ही उन्होंने तिरंगा की इमोजी शेयर की और मजबूती का संदेश दिया। टीम इंडिया को नजर ना लगे इसके लिए भी इमोजी शेयर की।
वैभव सूर्यवंशी की जर्नी को देखने के लिए उत्साहित हैं सूर्या
टीम इंडिया का ऐलान किए जाने के बाद अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में सूर्यकुमार यादव ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभाओं की तारीफ करते हुए उन्हें इतनी कम उम्र में भारतीय टीम में चयनित होने के लिए बधाई दी और उनकी इस यात्रा को देखने को लिए खुद को काफी उत्साहित भी बताया। सूर्यकुमार यादव इंडियन क्रिकेट टीम द्वारा साझा किए गए पोस्टर को अपनी स्टोरी में लगाते हुए लिखा- "वैभव तुमने अद्भुत तरीके से इस खास उपलब्धि और अपनी जगह को कमाया है। मैं तुम्हारी क्रिकेट यात्रा को देखने के लिए अति उत्साहित हूं।"
सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में किए कई कमाल
बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने अपने कप्तानी के समय में टीम इंडिया को कई खास उपलब्धियां दिलाई हैं। उन्होंने रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया टी-20 क्रिकेट में 2024 से अब तक एक भी सीरीज नहीं हारी है। सूर्या ने भारत को एशिया कप का खिताब अपनी कप्तानी में एक भी मैच बिना हारे जिताया। इतना ही नहीं, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की तरह पहली बार में ही अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 विश्व कप जिताया और धोनी, रोहित और कपिलदेव के साथ वर्ल्ड कप विनिंग कप्तानों की एलीट लिस्ट में शामिल हुए।





साइन इन