Suryakumar Yadav refused to hand trophy to Rinku Singh after winning series Know who he gave trophy to instead सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीतने के बाद किसे थमाई ट्रॉफी? रिंकू सिंह को देने से किया इनकार!, Cricket Hindi News - Hindustan

सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीतने के बाद किसे थमाई ट्रॉफी? रिंकू सिंह को देने से किया इनकार!

भारतीय टीम में एक प्रथा है कि सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी टीम के सबसे युवा खिलाड़ी या फिर डेब्यू करने वाले खिलाड़ी को थमाई जाती है। IND vs NZ टी20 सीरीज जीतने के बाद आईए जानते हैं सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी किसे दी?

Sun, 1 Feb 2026 07:08 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीतने के बाद किसे थमाई ट्रॉफी? रिंकू सिंह को देने से किया इनकार!

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पांचवें टी20 में 46 रनों से धूल चटाकर 4-1 से सीरीज को अपने नाम किया। भारतीय टीम में एक प्रथा है कि सीरीज जीतने के बाद जश्न मनाने के लिए ट्रॉफी टीम के सबसे युवा या फिर सीरीज में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी को थमाई जाती है। एमएस धोनी ने इस प्रथा की शुरुआत की थी, जिसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और अब सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी आगे बढ़ाते हुए आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में किसी खिलाड़ी ने डेब्यू नहीं किया था तो ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी किसी थमाई? आईए जानते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs NZ: कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज; अभिषेक लौटे खाली हाथ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का एक वीडियो अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में ट्रॉफी लेने के बाद सूर्यकुमार यादव टीम की तरफ बढ़ते हैं। रिंकू सिंह सूर्या से ट्रॉफी मांगते हैं, मगर कप्तान उन्हें इनकार कर देते हैं और साइड से दूसरे खिलाड़ी को बुलाते हैं।

यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि तिरुवनंतपुरम टी20 के हीरो ईशान किशन थे। ईशान किशन के साथ रिंकू सिंह ने ट्रॉफी उठाकर भारत की इस जीत का जश्न मनाया। आप भी देखें वीडियो-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs NZ तिरुवनंतपुरम टी20 में बने 496 रन, टूटा छक्कों का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, इस पारी में उन्होंने 10 छक्के लगाए थे। किशन की इस पारी के दम पर ही भारत पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 272 रनों का विशाल टारगेट रखने में कामयाब रहा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए कीवी टीम 225 रनों पर ही सिमट गई। ईशान किशन को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

किशन की लंबे समय पर भारतीय टीम में वापसी हुई है। डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचाने वाले ईशान किशन ने इंटरनेशनल मंच पर भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखा है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले किशन की यह फॉर्म भारत के लिए अच्छे संकेत है।

भारतीय टीम अब एक्शन में 7 फरवरी को नजर आएगी, जब वह यूएसए के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।