IND vs NZ Thiruvananthapuram T20 496 runs scored breaking Most sixes in a T20I Match World Record Full Member IND vs NZ तिरुवनंतपुरम टी20 में बने 496 रन, टूटा छक्कों का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs NZ तिरुवनंतपुरम टी20 में बने 496 रन, टूटा छक्कों का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 5वें टी20 में 46 रनों से धूल चटाई। इस सीरीज पर भारत ने 4-1 से कब्जा जमाया। पांचवें टी20 में रनों का अंबार लगा और छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूटा।

Sun, 1 Feb 2026 06:02 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IND vs NZ तिरुवनंतपुरम टी20 में बने 496 रन, टूटा छक्कों का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराकर 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए ईशान किशन के शतक के दम पर 271 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए कीवी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और 225 के स्कोर पर ढेर हो गई। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पांचवें टी20 के दौरान रनों का अंबार तो देखने को मिला ही, साथ ही छक्कों की भी खूब बरसात हुई। इस दौरान भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने मिलकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम टी20 में दोनों टीमों ने मिलकर 496 रन बनाए, जो एक टी20 मैच में दो टीमों द्वारा मिलकर बनाए गए दूसरे सबसे अधिक रन है। इस लिस्ट में टॉप पर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में मात्र एक बार ऐसा हुआ है, जब दोनों टीमें मिलकर 500 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुई हो। उस मैच में साउथ अफ्रीका ने टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था।

एक T20I मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन

517 WI बनाम SA सेंचुरियन 2023

496 Ind बनाम NZ तिरुवनंतपुरम 2026 *

489 WI बनाम Ind लॉडरहिल 2016

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत को हराना बहुत मुश्किल, क्योंकि...न्यूजीलैंड कप्तान सेंटनर की कांप गई रूह!

तिरुवनंतपुरम टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने तो छक्कों की बरसात तो की ही, मगर इस बार न्यूजीलैंड की टीम भी पीछे नहीं रही। भारत ने पांचवें टी20 में कुल 23 छक्के लगाए, जिसमें से 10 तो अकेले ईशान किशन के थे। वहीं न्यूजीलैंड ने इस रनचेज में 13 बार गेंद को सीधा बाउंड्री के पार पहुंचाया। इस तरह दोनों टीमें मिलकर 36 छक्के लगाने में कामयाब रही, जो एक फुलमेंबर टीम द्वारा एक मैच में लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स है।

एक T20I मैच में दोनों टीमों द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स

36 IND बनाम NZ तिरुवनंतपुरम 2026 *

35 WI बनाम SA सेंचुरियन 2023

34 WI बनाम ENG सेंट जॉर्ज 2023

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।