IND vs NZ T20 Who won Player of the Match and Player of the Series Abhishek Sharma Ishan Kishan Suryakumar Yadav IND vs NZ: कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज; अभिषेक शर्मा लौटे खाली हाथ, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs NZ: कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज; अभिषेक शर्मा लौटे खाली हाथ

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी टी20 भारत ने 46 रनों से जीतकर भारत ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। ईशान किशन ने इस मैच में शतक जड़ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड ये खिलाड़ी ले गया।

Sun, 1 Feb 2026 06:29 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IND vs NZ: कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज; अभिषेक शर्मा लौटे खाली हाथ

ईशान किशन के तूफानी शतक के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 5वें टी20 में 46 रनों से धूल चटाई। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 271 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर मेहमानों के आगे खड़ा किया। ईशान किशन ने अपने T20I करियर का पहला शतक जड़ते हुए 103 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रनों का योगदान दिया। 272 के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और 225 के स्कोर पर ढेर हो गई। अर्शदीप सिंह ने इस दौरान 5 विकेट लिए। आईए जानते हैं IND vs NZ पांचवें टी20 में कौन प्लेयर ऑफ द मैच बना और किसे प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs NZ तिरुवनंतपुरम टी20 में बने 496 रन, टूटा छक्कों का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच

इसमें कोई शक नहीं कि ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। किशन ने 43 गेंदों पर 6 चौकों और 10 गगनचुंबी छक्कों के साथ यह 103 रनों की पारी खेली थी। एक समय पर 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन था, तब किशन ने ऐसी तबाही मचाई कि टीम इंडिया 271 के स्कोर तक पहुंच पाई। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी उन्हें भरपूर साथ मिला।

ईशान किशन ने मैच के बाद कहा, "सच कहूं तो, ज्यादा कुछ नहीं। मुझे लगा कि शुरुआत में गेंद थोड़ा हरकत कर रही थी, लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ बैटिंग करने से सच में मदद मिलती है। आप उसका इरादा देखते हैं, आप समझते हैं कि टीम को किस मोमेंटम की जरूरत है, और फिर आप बस गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं। यह तरीका आज मेरे लिए अच्छा काम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

(निजी रिकॉर्ड्स की चिंता नहीं) मुझे लगता है कि अब हमारी टीम में सभी की यही सोच है। अगर आप किसी रिकॉर्ड के करीब भी हैं, तो इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। अगर आप उस स्टेज पर सिंगल लेना शुरू कर देते हैं, तो बाद में आपको लग सकता है कि आपने बड़ा स्कोर बनाने का मौका गंवा दिया। इसलिए अगर गेंद मारने लायक है, तो आपको उस पर शॉट लगाना ही होगा। फोकस मैच जीतने पर है, न कि निजी रिकॉर्ड्स पर।

(यह कितना संतोषजनक है) मुझे अब भी लगता है कि मैं अभी वहां नहीं पहुंचा हूं। हां, मैंने अच्छा किया है और मुझे ये अवॉर्ड मिल रहे हैं, लेकिन मेरा पूरा फोकस वर्ल्ड कप पर है। वहीं पर ज्यादा मेहनत की जरूरत है। जरूरी यह है कि इस फॉर्म को आगे ले जाया जाए और वहां भी योगदान देना जारी रखा जाए।"

सूर्यकुमार यादव बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले फॉर्म हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले सूर्या एक-एक रन के लिए तरस रहे थे, मगर इस सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला। वह IND vs NZ टी20 सीरीज में सबसे अधिक 242 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा ईशान किशन ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने 200 रन का आंकड़ा पार किया। किशन ने इस सीरीज में 215 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा 182 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर रहे।

सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। यह एक लंबा साल था और ऐसे पलों के लिए लंबा इंतजार था। मैंने हमेशा सपना देखा था कि यह समय कब आएगा। आपने (मुरली कार्तिक) अहमदाबाद में पिछली सीरीज से पहले कहा था - जब SKY है, तो डरो मत। मैंने वही सब किया जो मैं पिछले एक साल से कर रहा था, अपने रूटीन पर टिका रहा। मुझे पता था कि मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं था, बस रन नहीं बन रहे थे। यह बहुत अच्छी सीरीज रही, और वर्ल्ड कप में इस तरह की फीलिंग के साथ जाना सच में बहुत खास है।

(उनके मन में क्या चल रहा था) मुझे लगता है कि एक साल तक आसमान नीला नहीं था, (मुस्कुराते हैं)। लेकिन यही जिंदगी है। यह सफर का हिस्सा है।”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।