suryakumar yadav has slapped hard pakistan s cricket expert basit ali got angry at his own team ind vs pak t20 world cup सूर्यकुमार यादव ने जोर से तमाचा मारा है...अपनी ही टीम पर भड़के पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट बासित अली, Cricket Hindi News - Hindustan

सूर्यकुमार यादव ने जोर से तमाचा मारा है...अपनी ही टीम पर भड़के पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट बासित अली

टी20 विश्व कप में भारत के हाथों करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी टीम अपने ही प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट बासित अली ने सलमान अली आगा की टीम की आलोचना करते हुए कहा है कि सूर्यकुमार यादव ने जोर का तमाचा मारा है।

Tue, 17 Feb 2026 11:01 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्यकुमार यादव ने जोर से तमाचा मारा है...अपनी ही टीम पर भड़के पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट बासित अली

टी20 विश्व कप में भारत के हाथों करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी टीम अपने ही प्रशंसकों के निशाने पर है। पाकिस्तानी फैन अपनी ही टीम की लानत-मलानत कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट भी सलमान आगा की अगुआई वाली टीम पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट बासित अली ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव ने जोर का तमाचा मारा है। और अली ने ये बात सूर्या के 'राइवलरी' वाले बहुचर्चित बयान को लेकर नहीं कहा है! ये तो भारतीय कप्तान की पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों के चयन को लेकर कहा है।

दोनों टीमों की भिड़ंत के 'महामुकाबला' या 'ग्रेट राइवलरी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल होता रहा है। हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव तो पिछले साल एशिया कप के दौरान ही भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कह दिया था कि राइवलरी जैसी कोई बात ही नहीं है। राइवलरी के लिए बराबरी के टक्कर जैसी कोई बात भी तो होनी चाहिए। अब वर्ल्ड कप का मुकाबला भी भारत ने जिस एकतरफा अंदाज में जीता, उसके बाद तो तमाम पाकिस्तानी भी सूर्या के बयान से सहमत नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नकवी को शोएब अख्तर ने बताया था जाहिल, लेकिन अब मारा पाकिस्तान की तरह यूटर्न

पाकिस्तानी टीम टक्कर ही नहीं दे पाई

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 61 रनों से शिकस्त देकर सुपर-8 में अफनी जगह पक्की कर ली थी। सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारतीय टीम ने ईशान किशन की 77 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 2 ओवर बाकी रहते ही 114 रन पर सिमट गई। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, उसने पाकिस्तानियों की हार के जख्म पर जैसे नमक छिड़क दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 टीमें बाहर, 5 को मिला सुपर 8 का टिकट; क्या है पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया की हालत?

पाकिस्तानी टीम पर भड़के बासित अली

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13वें ओवर में पार्ट-टाइम गेंदबाज तिलक वर्मा को मोर्चे पर लगा दिया। वर्मा ने भी कप्तान को निराश नहीं किया और शादाब खान को पवैलियन का रास्ता नापना पड़ा। वर्मा ने 2 ओवर फेंके और सिर्फ 11 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

इतना ही नहीं, सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के अलावा रिंकू सिंह तक से गेंदबाजी करा दी। रिंकू सिंह को कोई विकेट तो नहीं मिला लेकिन उनके ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज 9 रन ही बना पाए। सूर्या के पार्ट-टाइम गेंदबाजों के इस्तेमाल को बासित अली ने पाकिस्तानी टीम के लिए करारा तमाचा करार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इससे अच्छा तो बहिष्कार ही कर लिए होते…भारत ने पीटा तो पाकिस्तानियों का छलका दर्द

बासित अली ने 'गेम ऑन है' शो पर कहा, ‘सूर्या ने जो सबसे जोर से तमाचा मारा है ना, जब उसने रिंकू और तिलक वर्मा से बोलिंग कराई। आज पाकिस्तान के क्रिकेट की ये वेल्यू है। मैं हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह या वरुण चक्रवर्ती की बात नहीं कर रहा।’

नंबर 1 टीम तो इंडिया ही है: बासित अली

बासित अली का एक और बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। उसमें उन्होंने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है और पाकिस्तानी टीम की धज्जियां उड़ाकर रख दी। उन्होंने कहा, 'नंबर 1 टीम तो है इंडिया। हमारा उनसे कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन हम अहमक लोग हैं, जाहिल लोग हैं, मैं आज थोड़ा माफी के साथ अगर बदतमीजी वाले शब्द निकल जाए तो माफ कीजिएगा। जिन जाहिलों को ये नहीं पता कि जिस जगह पर तीन मैच हुए थे, उनमें पहले बल्लेबाजी करने वाले जीते हैं, वहां टॉस जीतकर पहले बोलिंग कर रहे हैं। और क्या कहते हैं कि हमारा स्पिन डिपार्टमेंट बहुत अच्छा है तो जो अच्छी चीज है उसे बाद में करो ना उल्लू।'

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।