मोहसिन नकवी को शोएब अख्तर ने बताया था जाहिल, लेकिन अब मारा पाकिस्तान की तरह यूटर्न
पाकिस्तान की टीम को भारत से हार मिली थी तो ऑन एयर एक टीवी चैनल पर मोहसिन नकवी को शोएब अख्तर ने जाहिल और नाकाबिल बताया था, लेकिन अब उन्होंने अपने बयान से पाकिस्तान की तरह यूटर्न मारा है।

पाकिस्तान की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी20 विश्व कप 2026 मैच में अपनी टीम के हारने के बाद पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी को ऑन एयर जाहिल और नाकाबिल बताया था। हालांकि, अब उन्होंने अपने बयान से यूटर्न मारा है। इसके लिए पाकिस्तान और पाकिस्तानी जाने जाते हैं। 24 घंटे से भी कम समय में ही शोएब अख्तर ने अपने बयान से पलटी मारी है और मोहसिन नकवी की तारीफ की है। अख्तर ने कहा है कि नाकाबिल और जाहिल उन्होंने पाकिस्तान में खेल के बड़े संदर्भ में कहा था, न कि मोहसिन नकवी के लिए।
पाकिस्तान के न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज पर शोएब अख्तर ने कहा, "मैंने जो 'नाकाबिल और जाहिल (अनपढ़)' शब्द इस्तेमाल किए, वे मोहसिन नकवी भाई के लिए नहीं थे। ऐसा लगा जैसे मैंने वे शब्द उनके लिए कहे थे। मैंने जिस नाकाबिलियत वाले टॉपिक पर बात की, वह एक बड़े नजरिए से था कि ऐसा आदमी किसी भी इंस्टीट्यूशन को बर्बाद कर सकता है।"
ये भी पढ़ेंः जिम्बाब्वे के पास हैं ऑस्ट्रेलिया को सुपर 8 से बाहर करने के 2 मौके, डबल डेंजर में फंसे कंगारू
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से फेमस तेज गेंदबाज ने आगे कहा, "मेरा इशारा मोहसिन नकवी की तरफ नहीं था, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट चलाने वाले टॉप अधिकारियों की तरफ था, लेकिन टेलीविजन चैनल ने इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया। उसी प्रोग्राम में, मैंने यह भी कहा कि हमें मोहसिन नकवी के बारे में गलत बातें नहीं कहनी चाहिए, वह एक अच्छे आदमी हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट की मदद करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही सलाह नहीं मिलती।"
पाकिस्तान के पूर्व पेसर ने यह भी माना कि वह नकवी से जरूर नाराज हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह अलग है। उन्होंने कहा कि T20 वर्ल्ड कप में भारत के बॉयकॉट के अपने फैसले पर उनके यूटर्न की वजह से वे नकवी से नाराज थे, न कि जिस तरह से वह PCB चला रहे हैं, उससे। शोएब ने कहा, "मैं उनसे नाराज हूं, क्योंकि उन्होंने एक स्टैंड लिया, लेकिन उस पर टिके नहीं रहे। पूरी कम्युनिटी उनके साथ थी। वह मुझसे यूटर्न लेने के बारे में पूछ सकते थे।"
ये भी पढ़ेंः T20 WC से 5 टीमें हुईं बाहर, 5 को मिला सुपर 8 का टिकट; क्या है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की हालत
बता दें कि इंडिया से पाकिस्तान के हारने के बाद एबीपी न्यूज पर शोएब अख्तर ने कहा था, "अगर आप मुझे किसी चैनल का चेयरमैन बना दें, तो मुझे कैसे पता चलेगा कि इसे कैसे चलाना है? अब एक ऐसा इंसान है जिसे नहीं पता कि क्रिकेट कैसे चलाना है और वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। तो अब क्या किया जा सकता है? ऐसे में टीम कैसे काम करेगी? क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा जुर्म क्या है? एक नाकाबिल और जाहिल इंसान को बड़ी नौकरी देना।"





साइन इन