Who is Indias most successful T20 captain based on win percentage Even Rohit and Dhoni pale in comparison to Suryakumar जीत प्रतिशत के आधार पर भारत का सबसे सफल टी-20 कप्तान कौन? सूर्या के आगे रोहित-धोनी भी भरते हैं पानी, देखिए टॉप-5
More
Hindi Newsफोटोखेलजीत प्रतिशत के आधार पर भारत का सबसे सफल टी-20 कप्तान कौन? सूर्या के आगे रोहित-धोनी भी भरते हैं पानी, देखिए टॉप-5

जीत प्रतिशत के आधार पर भारत का सबसे सफल टी-20 कप्तान कौन? सूर्या के आगे रोहित-धोनी भी भरते हैं पानी, देखिए टॉप-5

सूर्यकुमार यादव को 6 जून 2026 को टी-20 क्रिकेट की कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। इसी के साथ सूर्या युग का अस्त हो चुका है। ऐसे में आइए आज हम आपको टी-20 क्रिकेट में भारत का सबसे सफल कप्तान जीत प्रतिशत के आधार पर कौन है, इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSat, 6 June 2026 10:31 PM
1/7

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया

सूर्यकुमार यादव को 6 जून 2026 को टी-20 क्रिकेट की कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। इसी के साथ सूर्या युग का अस्त हो चुका है। ऐसे में आइए आज हम आपको टी-20 क्रिकेट में भारत का सबसे सफल कप्तान जीत प्रतिशत के आधार पर कौन है, इसके बारे में जानकारी देते हैं।

2/7

सबसे सफल कप्तान सूर्या

जीत प्रतिशत के आधार पर टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। वे ना सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन टी-20 कप्तान हैं। सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए कुल 52 मैचों में कप्तानी की जिसमें से 40 में जीत हासिल हुई, 8 में हार मिली, 2 बेनतीजा और 2 टाई रहे। सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 82 रहा।

3/7

दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा

इस सूची में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने भारत के लिए कुल 62 टी-20 मैचों में कप्तानी की जिसमें से 49 में जीत हासिल की और 12 हारे। रोहित शर्मा की कप्तानी में एक मैच टाई रहा था। रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत 80.6 रहा।

4/7

विराट कोहली नंबर 3 पर

भारत के सबसे सफल टी-20 कप्तानों की सूची में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। जीत प्रतिशत के आधार पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। विराट ने भारत के लिए कुल 50 टी-20 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 30 में जीत हासिल की और 16 हारे। कोहली की कप्तानी में दो मैच बिना रिजल्ट के निकले और दो टाई रहे। विराट कोहली का जीत प्रतिशत 66.7 रहा।

5/7

हार्दिक पांड्या चौथे स्थान पर

इस सूची में चौथे स्थान पर हार्दिक पांड्या का नाम है, जिन्होंने भारत के लिए कुल 16 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 10 में जीत हासिल की है और पांच मैच हारे हैं। इस दौरान 1 मैच टाई रहा है। हार्दिक पांड्या का जीत प्रतिशत 62.5 प्रतिशत रहा है।

6/7

महेंद्र सिंह धोनी नंबर 5 पर

महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। धोनी ने भारत के लिए कुल 72 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 41 में जीत मिली है और 28 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला टाई रहा है। जबकि दो मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला था।

7/7

आंकड़ों का आधार

बता दें कि लिए गए सभी आंकड़ों में टाई मुकाबलों को जीत के रूप में शामिल किया गया है। ऐसे में सूर्या के जीते मैचों की संख्या 42, रोहित के जीते मैचों की संख्या 50, कोहली के जीते मैचों की संख्या 32, पांड्या के जीते मैचों की संख्या 11 और धोनी द्वारा जीते गए मैचों की संख्या 42 रही है।