Sourav Ganguly says in support of Imran Khan The appeal made by the former captains is the right step पूर्व कप्तानों ने जो अपील की है…; इमरान खान के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली ने क्या कहा?, Cricket Hindi News - Hindustan

पूर्व कप्तानों ने जो अपील की है…; इमरान खान के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली ने क्या कहा?

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों द्वारा इमरान खान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उचित चिकित्सा और सम्मानजनक परिस्थितियां प्रदान करने की अपील का समर्थन किया।

Wed, 18 Feb 2026 09:04 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता, भाषा
share
पूर्व कप्तानों ने जो अपील की है…; इमरान खान के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली ने क्या कहा?

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों द्वारा इमरान खान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उचित चिकित्सा और सम्मानजनक परिस्थितियां प्रदान करने की अपील का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने पाकिस्तान के लिए बतौर कप्तान और प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए उनका “ख्याल रखा जाना चाहिए।” भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर और कपिल देव सहित 14 पूर्व कप्तानों ने जेल में बंद क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के बिगड़ते स्वास्थ्य पर ''गहरी चिंता'' व्यक्त करते हुए पाकिस्तान सरकार से उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उचित चिकित्सा और सम्मानजनक परिस्थितियां प्रदान करने का आग्रह किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है नेपाल की जीत के नायक दीपेंद्र सिंह ऐरी? तोड़ा था युवराज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

गांगुली ने यहां पत्रकारों से कहा, ''पूर्व कप्तानों ने जो अपील की है, वह सही कदम है।''

उन्होंने कहा, ‘’मुझे उम्मीद है कि उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और उन्हें उचित इलाज मिलेगा। उन्होंने पाकिस्तान को पहले क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में और फिर प्रधानमंत्री के रूप में विश्व पटल पर पहचान दिलाई है, इसलिए उनका ध्यान रखा जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा।"

ऐसी खबरें आई हैं कि 1992 के विश्व कप विजेता टीम के कप्तान इमरान खान ने रावलपिंडी की अडियाला जेल में उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण अपनी दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक पर मंडराया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, ये टीम कर सकती है क्वालीफाई

लगभग 14 पूर्व कप्तानों ने ''पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों की अपील'' शीर्षक से पाकिस्तान सरकार को एक पत्र लिखकर इमरान के साथ उचित व्यवहार करने की मांग की।

पत्र में कहा गया है, ''हम अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के दिग्गज इमरान खान के साथ कथित व्यवहार और कारावास की स्थितियों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पत्र लिख रहे हैं।''

इस पत्र पर माइकल एथरटन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, डेविड गावर, किम ह्यूज, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 2023 में भ्रष्टाचार के एक मामले में 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।