Pakistan T20 World Cup Super 8 Scenario Today PAK vs NAM Match this team could qualify पाकिस्तान पर मंडराया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, ये टीम कर सकती है क्वालीफाई, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान पर मंडराया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, ये टीम कर सकती है क्वालीफाई

भारत के खिलाफ पिछला मैच हारने के बाद पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आज पाकिस्तान का मैच नामीबिया के खिलाफ है, अगर आज कोई उलटफेर होता है तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।

Wed, 18 Feb 2026 05:45 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पाकिस्तान पर मंडराया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, ये टीम कर सकती है क्वालीफाई

सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज यानी बुधवार, 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलने वाली है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद तगड़ा झटका लगा है। मैन इन ग्रीन पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर आज पाकिस्तान के साथ कुछ बड़ा उलटफेर होता है और उन्हें नामीबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में भारत के साथ यूएसए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है। बता दें, पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी यूएसए ने ही पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज से बाहर किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल ने विश्व कप में 12 साल के जीत के सूखे को किया खत्म, स्कॉटलैंड को हराया

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ग्रुप-ए से अभी तक सिर्फ भारत ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है। टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगाई है और वह टेबल टॉपर है। दूसरे नंबर पर फिलहाल यूएसए है, जिन्हें दो मैचों में जीत मिली है और इतने ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। यूएसए के खाते में 4 अंक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के प्रैक्टिस सेशन में स्पिनरों का रहा बोलबाला, अभिषेक का दिखा रौद्र रूप

वहीं पाकिस्तान इतने ही अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। पाकिस्तान को अगर आज नामीबिया के खिलाफ जीत मिलती है तो वह 6 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, वहीं अगर उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।

दरअसल, पाकिस्तान को जो दो मुकाबलों में जीत मिली है, वह काफी करीबी थी। नीदरलैंड्स को उन्होंने 3 विकेट से तो यूएसए को 32 रनों से हराया था। वहीं भारत के खिलाफ जो वह 61 रनों से हारे तो इसका अच्छा खासा असर उनके नेट रन रेट पर पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी20 विश्व कप के सुपर-8 में किन टीमों से भिड़ेगा भारत, 3 देशों का नाम हुआ फाइनल

पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.403 का है, जबकि यूएसए का +0.787 का। अगर आज पाकिस्तान हारता है तो यूएसए और पाकिस्तान दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप स्टेज का अंत 4-4 पॉइंट्स के साथ करेगी। बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से यूएसए को सुपर-8 का टिकट मिल जाएगा, वहीं पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।