Who is Dipendra Singh Airee hero of Nepal first victory in T20 World Cup broke Yuvraj Singh world record in just 9 balls कौन है नेपाल की जीत के नायक दीपेंद्र सिंह ऐरी? 9 गेंदों पर तोड़ा था युवराज सिंह की फास्टेस्ट फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

कौन है नेपाल की जीत के नायक दीपेंद्र सिंह ऐरी? 9 गेंदों पर तोड़ा था युवराज सिंह की फास्टेस्ट फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

नेपाल की इस जीत के हीरो दीपेंद्र सिंह ऐरी रहे, जिन्होंने 171 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मात्र 23 गेंदों पर 4 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 50 रनों की नाबाद धुआंधार पारी खेली।

Wed, 18 Feb 2026 08:35 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कौन है नेपाल की जीत के नायक दीपेंद्र सिंह ऐरी? 9 गेंदों पर तोड़ा था युवराज सिंह की फास्टेस्ट फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराकर अपना टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच जीता। पिछले 12 सालों से लगातार हार का मुंह देखने वाली नेपाल की टीम ने आखिरकार जीत का स्वाद चखा। नेपाल की इस जीत के हीरो दीपेंद्र सिंह ऐरी रहे, जिन्होंने 171 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मात्र 23 गेंदों पर 4 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 50 रनों की नाबाद धुआंधार पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। दीपेंद्र सिंह ऐरी की इस धुआंधार परफॉर्मेंस को देखने के बाद हर कोई इस खिलाड़ी में रुचि लेने लगा और इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ जानना चहाते हैं। तो हम आपको दीपेंद्र सिंह ऐरी के बारे में बताते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल की T20 WC में पहली जीत पर क्या बोले कप्तान रोहित? की इस खिलाड़ी की तारीफ

कौन हैं दीपेंद्र सिंह ऐरी?

दीपेंद्र सिंह ऐरी का जन्म 24 जनवरी 2000 को हुआ था। वह नेपाल के क्रिकेट हैं। अगस्त 2018 में, वह नीदरलैंड के खिलाफ नेपाल के पहले ODI मैच में खेलने वाले 11 क्रिकेटरों में से एक थे। चीन के हांग्जो में 19वें एशियाई खेलों के दौरान, ऐरी ने मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों पर T20I में सबसे तेज अर्धशतक बनाया। अप्रैल 2024 में, वह T20I में एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी बने, उन्होंने ACC प्रीमियर कप में कतर के खिलाफ ऐसा किया था। नेपाल के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माने जाने वाले, वह वर्तमान में ICC पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग के अनुसार दुनिया के छह सर्वश्रेष्ठ T20I ऑलराउंडर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक पर मंडराया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, ये टीम कर सकती है क्वालीफाई

दीपेंद्र सिंह ऐरी तोड़ चुके हैं युवराज सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उनके इस रिकॉर्ड को आज तक अगर कोई तोड़ पाया है तो वह है दीपेंद्र सिंह ऐरी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 10 टीमों का कट चुका है T20 WC से पत्ता, पाकिस्तान की किस्मत का फैसला आज

दीपेंद्र सिंह ऐरी चीन के हांग्जो में 19वें एशियाई खेलों के दौरान, ऐरी ने मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों पर T20I में सबसे तेज अर्धशतक बनाया था। इस मैच में उन्होंने 10 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 52 रनों की हैरतअंगेज पारी खेली थी। उनका स्ट्राइक रेट 500 से भी अधिक का था।

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने मंगोलिया के खिलाफ 19वें ओवर में 5 तो 20वें ओवर में तीन छक्के लगाए थे। उनकी इस धुआंधार परफॉर्मेंस के दम पर ही नेपाल की टीम 20 ओवर में 300 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।