Sourav Ganguly Huge prediction regarding T20 World Cup India is favourite because they have best spinners in the world सौरव गांगुली ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, भारत फेवरेट है क्योंकि…, Cricket Hindi News - Hindustan

सौरव गांगुली ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, भारत फेवरेट है क्योंकि…

सौरव गांगुली ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को फेवरेट बताया है। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया है। बता दें, आज तक कोई टीम अपना टी20 टाइटल डिफेंड नहीं कर पाई है। भारत के पास इतिहास रचने का मौका है।

Sun, 11 Jan 2026 10:28 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सौरव गांगुली ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, भारत फेवरेट है क्योंकि…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में एक महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में क्रिकेट पंडित टूर्नामेंट की सेमीफाइनलिस्ट, फाइनलिस्ट समेत विजेता टीम को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया को एक बार फिर टूर्नामेंट जीतने का फेवरेट बताया है। इसके पीछे का कारण भी उन्होंने बताया है। बता दें, टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई टीम अपने टाइटल को डिफेंड नहीं कर पाई है। इस बार वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में आयोजित है, ऐसे में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम के पास टाइटल को डिफेंड कर इतिहास रचने का शानदार मौका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वडोदरा में आज खेला जाएगा IND vs NZ पहला वनडे, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

इस बड़े टूर्नामेंट में भारत की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए, गांगुली ने टीम पर पूरा भरोसा जताया, खासकर भारत के स्पिनरों की क्वालिटी और वरुण चक्रवर्ती की उपलब्धता पर जोर दिया।

ANI के अनुसार सौरव गांगुली ने रिपोर्टर्स से कहा, "भारत मेरी पसंदीदा टीम है, क्योंकि उनके पास दुनिया के सबसे अच्छे स्पिनर हैं। वरुण चक्रवर्ती फिट हैं। इस वर्ल्ड कप में भारत फेवरेट है।"

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया 7 फरवरी से ही अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी। भारत को पहला मैच यूएस के खिलाफ खेलना है, वहीं चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान भी भारत के ग्रुप में है। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हाई वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रो-को हैं धूम मचाने के लिए तैयार, जानें IND vs NZ वनडे सीरीज कैसे देखें लाइव

बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर चुका है। यह 15 खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज खेलकर अपनी तैयारियों को पुख्ता करेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।