IND vs NZ Pitch Report, 1st ODI: वडोदरा की पिच पर आज चलेगा बल्लेबाजों का जादू या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? देखें पिच रिपोर्ट
IND vs NZ Pitch Report 1st ODI: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला वनडे वडोदरा में खेला जाना है। यहां के बीसीए स्टेडियम में बल्लेबाजों का जादू चलेगा या गेंदबाज कहर बरपाएंगे, आईए पिच रिपोर्ट में जानते हैं-

IND vs NZ Pitch Report 1st ODI: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैं तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी रविवार, 11 जनवरी से होने जा रहा है। India vs New Zealanad वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर पुरुष टीम पहली बार मैच खेलने उतरेगी। वहीं वडोदरा में 16 साल बाद मेंस क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। संयोग की बात यह है कि इस शहर में 2010 में आखिरी बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही वनडे मैच खेला गया था। आईए एक नजर वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
IND vs NZ पिच रिपोर्ट
BCA स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी लग रही है, खासकर मैच की शुरुआत में और पारी के पहले हाफ में। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद रन बनाना आसान हो जाएगा। 34 ओवर के बाद लागू होने वाला वन-बॉल नियम पारी के आखिर में तेज गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है और मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को ज्यादा अहमियत मिल सकती है। दूसरी पारी में पिच के धीमे होने की आशंका है, ऐसे में टॉस जीतकर दोनों कप्तानों की नजरें पहले बैटिंग करने पर होगी।
BCA स्टेडियम का ODI रिकॉर्ड
मैच- 3
पहले बैटिंग करके जीते गए मैच- 2
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच - 1
हाईएस्ट स्कोर- 358/5
लोएस्ट स्कोर- 103/10
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 167/5
पहली पारी का औसत स्कोर- 278
IND vs NZ वनडे हेड टू हेड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट में कुल 120 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 62 मैच जीतकर न्यूजीलैंड पर बढ़त बनाई हुई है। कीवी टीम ने भारत के खिलाफ 50 मैच जीते हैं। वहीं 7 मैचों के नतीजे नहीं निकल पाए और एक मैच टाई रहा। पिछले 6 वनडे मुकाबलों में, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भी शामिल है, भारत ने हर बार न्यूजीलैंड को धूल चटाई है।
IND vs NZ स्क्वॉड
भारत टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, मिशेल हे, आदित्य अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे, काइल जैमीसन





साइन इन