SL vs ENG Highlights 1st T20I Sam Curran hat trick rattled Sri Lanka as England registered a resounding victory सैम कुर्रन की हैट्रिक ने श्रीलंका को हिलाया, इंग्लैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत, Cricket Hindi News - Hindustan

सैम कुर्रन की हैट्रिक ने श्रीलंका को हिलाया, इंग्लैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत

SL vs ENG Highlights 1st T20I- सैम कुर्रन की हैट्रिक के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका को बारिश से बाधित पहले टी20 में 11 रनों (DLS) से धूल चटाई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Sat, 31 Jan 2026 06:18 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सैम कुर्रन की हैट्रिक ने श्रीलंका को हिलाया, इंग्लैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत

SL vs ENG Highlights 1st T20I: सैम कुर्रन की हैट्रिक के दम पर इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका पर बारिश से बाधित पहले टी20 में 11 रनों (DLS) से जीत दर्ज की। पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका पहले बैटिंग करते हुए पूरे ओवर भी नहीं खेल सका और 133 के स्कोर पर ढेर हो गया। बारिश की वजह से मैच 17-17 ओवर का हुआ था। इंग्लैंड की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 125 रन बोर्ड पर लगा दिए थे, बारिश ने इसके बाद फिर दस्तक दी और मुकाबला नहीं हो पाया। DLS पार स्कोर में आगे होने की वजह से इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। तीन मैच की सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND-PAK के बीच U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की आखिरी रेस, 3 टीमों ने किया क्वालीफाई

सैम कुर्रन ने हैट्रिक लेकर किया कमाल

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुर्रन ने 16वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाकर हैट्रिक पूरी की। वह क्रिस जॉर्डन के बाद टी20 में इंग्लैंड के लिए हैट्रिक लेने वाले मात्र दूसरे गेंदबाज बने हैं। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने कप्तान दासुन शनाका को आउट किया। इसके बाद उन्होंने महेश थीक्षाना और मथीषा पथिराना को गोल्डन डक पर आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। हालांकि इस मैच में कुर्रन काफी महंगे साबित हुए। 3 ओवर में उन्होंने 38 रन खर्च कर यह 3 विकेट लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND VS NZ: संजू सैमसन या ईशान किशन: पांचवें टी-20I में कौन खेलेगा? कोच का जवाब

आदिल रशिद बने प्लेयर ऑफ द मैच

सैम कुर्रन की हैट्रिक के बाजवजूद आदिल रशिद को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। रशिद ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 19 रन खर्च कर 3 बड़े विकेट हासिल किए थे। श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर उनका पूरा कंट्रोल था, जिस वजह से मेजबान टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। राशिद का मैच पर अधिक इंपैक्ट होने की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

फिल सॉल्ट ने मुश्किल पिच पर खेली शानदार पारी

134 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 35 गेंदों पर तीन चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस इनिंग ने भी इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। सॉल्ट के बाद टीम के हाईएस्ट स्कोरर टॉम बेंटन रहे, जिन्होंने 29 रन बनाए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।