IND vs NZ Sanju Samson or Ishan Kishan Who will play in the fifth T20I Sitanshu Kotak IND VS NZ: संजू सैमसन या ईशान किशन: पांचवें टी-20I में कौन खेलेगा? कोच ने दिया ये जवाब, Cricket Hindi News - Hindustan

IND VS NZ: संजू सैमसन या ईशान किशन: पांचवें टी-20I में कौन खेलेगा? कोच ने दिया ये जवाब

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन के खराब फॉर्म और टीम में उनकी भूमिका पर मैनेजमेंट का पक्ष मजबूती से रखा है। कोटक ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, फिर भी वे उन्हें एक मैच विनर के रूप में देखते हैं। उन्होंने ईशान किशन के बारे में भी बात की

Fri, 30 Jan 2026 09:52 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IND VS NZ: संजू सैमसन या ईशान किशन: पांचवें टी-20I में कौन खेलेगा? कोच ने दिया ये जवाब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मैच से पहले तिरुवनंतपुरम में प्लेइंग इलेवन को लेकर गहरा सस्पेंस बना हुआ है। वर्तमान में सबसे बड़ा सवाल संजू सैमसन और ईशान किशन में से किसी एक को चुनने का है। जहां संजू को टीम मैनेजमेंट का भरोसा हासिल है, वहीं ईशान की वापसी से समीकरण बदल सकते हैं। संजू सैमसन के लिए यह मुकाबला भावनात्मक रूप से बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अब तक अपने घर तिरुवनंतपुरम में भारत के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। दूसरी ओर, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन पिछले मैच में हल्की चोट (निगल) के कारण बाहर रहे थे, लेकिन अब उनके फिट होकर लौटने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन के खराब फॉर्म और टीम में उनकी भूमिका पर मैनेजमेंट का पक्ष मजबूती से रखा है। कोटक ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, फिर भी वे उन्हें एक मैच विनर के रूप में देखते हैं। संजू के समर्थन में कोच ने कहा, “संजू एक सीनियर खिलाड़ी है। शायद उसने उतने रन नहीं बनाए हैं, जितनी उससे उम्मीद थी। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसे अच्छी मानसिक स्थिति में रखें। हम सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकता है।” वर्तमान में कोटक, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्राथमिकता संजू को सही मानसिक स्थिति में बनाए रखना है ताकि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

ईशान किशन की संभावित उपलब्धता ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए चयन की चुनौती बढ़ा दी है। कोच कोटक को पूरी उम्मीद है कि किशन आखिरी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो पिछले मैच में अर्शदीप सिंह की जगह बेंच पर बैठे थे। अब देखना यह होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को उनके घरेलू मैदान पर एक और मौका देता है या फिर ईशान किशन की वापसी के साथ ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया जाता है। इस महत्वपूर्ण मैच की प्लेइंग इलेवन पर अंतिम फैसला टॉस से ठीक पहले कप्तान सूर्या ही लेंगे, जो सीरीज के इस निर्णायक मोड़ पर टीम संतुलन को प्राथमिकता देंगे। संभावना यह भी है कि पिछली मैच में भारतीय टीम 5 प्रॉपर गेंदबाजों और 2 स्पेशलिस्ट ऑलराउडंर्स के साथ उतरी थी। ऐसे में यह भी हो सकता है कि एक गेंदबाज कम करके ईशान और संजू दोनों मैदान पर खेलते दिखें।

भारतीय टीम का स्क्वॉड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।ष

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।