Shubman Gill reached BCCI headquarters for the first time after becoming Test captain see His reaction VIDEO ऑफिस वाली फीलिंग...टेस्ट कप्तान बनने के बाद जब पहली बार BCCI हेडक्वार्टर पहुंचे शुभमन गिल, देखें कैसा था रिएक्शन, Cricket Hindi News - Hindustan

ऑफिस वाली फीलिंग...टेस्ट कप्तान बनने के बाद जब पहली बार BCCI हेडक्वार्टर पहुंचे शुभमन गिल, देखें कैसा था रिएक्शन

यह वीडियो इंग्लैंड दौरे पर रवाने होने से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले का है। वीडियो में गिल बताते हुए नजर आ रहे हैं कि वह तीसरी बार बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में पहुंचे हैं और यहां उन्हें ऑफिस वाली फीलिंग आ रही है जिसके वह आदि नहीं हैं।

Fri, 6 June 2025 11:30 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ऑफिस वाली फीलिंग...टेस्ट कप्तान बनने के बाद जब पहली बार BCCI हेडक्वार्टर पहुंचे शुभमन गिल, देखें कैसा था रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने हाल ही में अपने अधिकारिक अकाउंट पर नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में गिल बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंग्लैंड दौरे पर रवाने होने से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले का है। वीडियो में गिल बताते हुए नजर आ रहे हैं कि वह तीसरी बार बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में पहुंचे हैं और यहां उन्हें ऑफिस वाली फीलिंग आ रही है जिसके वह आदि नहीं हैं। बता दें, 20 जून से भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड की उड़ान भर चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CA ने चुनी WTC 2025 की बेस्ट प्लेइंग XI, कोहली नहीं…इन 2 भारतीयों को मिली जगह

शुभमन गिल ने कहा, “तो हम बीसीसीआई हेडक्वार्टर में हैं, मैं यहां तीसरी बार आया हूं। यह ऑफिस वाली फीलिंग है जिसका मैं आदि नहीं हूं, तो मजा आ रहा है। इंग्लैंड दौरे से पहले मैं और गौती भाई प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं जो 23 मिनट में शुरू होगी। कप्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस से अलग होती है। यहां आप अपने विचार व्यक्त करते हैं।”

शुभमन गिल ने अपने कैप्टेंसी स्टाइल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं कोई खास शैली नहीं अपनाना चाहता। मुझे खिलाड़ियों के साथ बात करना पसंद है, उन्हें सुरक्षित महसूस कराना। एक कप्तान के तौर पर खिलाड़ियों के साथ रिश्ता बनाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जब खिलाड़ी सुरक्षित होंगे तभी वे अपना 100 प्रतिशत देंगे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज केएल राहुल होंगे एक्शन में, जानें कहां-कैसे देखें IND A vs ENG A लाइव मैच

जब गिल से पूछा गया कि जब उन्हें कैप्टेंसी की न्यूज मिली तो उनका रिएक्शन कैसा था तो वह बोले, यह बहुत ही अभिभूत करने वाला था, साथ ही यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी थी और इस बड़ी चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

वहीं बैटिंग ऑर्डर को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी भी कुछ समय है, हम इंट्रा-स्क्वाड खेलेंगे और लंदन में 10 दिवसीय शिविर लगाएंगे। हम वहां पहुंचने के बाद बल्लेबाजी क्रम तय करेंगे

भारत के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल-

पहला टेस्ट, 20-24 जून 2025 - हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट, 2-6 जुलाई 2025 - एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट, 10-14 जुलाई 2025 - लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट, 23-27 जुलाई 2025 - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट, 31 जुलाई - 4 अगस्त 2025 - द ओवल, लंदन

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।