India A vs England Lions Live Telecast 2nd Unofficial Test When Where and How To Watch IND A vs ENG A Live Streaming India A vs England Lions Live Telecast: भारत में कहां और कैसे देखें IND A vs ENG A LIVE मैच; केएल राहुल होंगे एक्शन में, Cricket Hindi News - Hindustan

India A vs England Lions Live Telecast: भारत में कहां और कैसे देखें IND A vs ENG A LIVE मैच; केएल राहुल होंगे एक्शन में

India A vs England Lions Live Telecast: इंडिया ए वर्सेस इंग्लैंड लॉयन्स दूसरा अनौपचारिक टेस्ट आज ननॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में खेला जाना है। अभिमन्यु ईश्वरन की अगुवाई में आज केएल राहुल खेलते नजर आएंगे।

Fri, 6 June 2025 03:36 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
India A vs England Lions Live Telecast: भारत में कहां और कैसे देखें IND A vs ENG A LIVE मैच; केएल राहुल होंगे एक्शन में

India A vs England Lions Live Telecast: इंडिया ए वर्सेस इंग्लैंड लॉयन्स दूसरा अनौपचारिक टेस्ट आज आज यानी शुक्रवार, 6 जून से ननॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में खेला जाना है। इस मैच में आकर्षण का केंद्र केएल राहुल समेत वो भारतीय खिलाड़ी रहेंगे जो 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरु होने वाली 5 मैच की टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरे टेस्ट के लिए शुभमन गिल को भी टीम के साथ जुड़ना था, मगर आईपीएल 2025 के शेड्यूल में हुए फेरबदल के चलते वह टीम के साथ नहीं जुड़ पाए। बता दें, सीनियर टीम के अधिकतर खिलाड़ी आज ही इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, करुण नायर और शार्दुल ठाकुर जो सीनियर टीम का हिस्सा हैं वह पहले से ही इंग्लैंड में हैं और उन्होंने पहला अनौपचारिक टेस्ट भी खेला था, जो ड्रॉ रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेंगलुरु भगदड़ के लिए विराट नहीं, RCB जिम्मेदार...पूर्व पेसर ने समझाया पूरा कांड

आईए एक नजर India A vs England Lions 2nd unofficial Test से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों पर डालते हैं-

इंडिया ए वर्सेस इंग्लैंड लायंस दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

India A vs England Lions 2nd unofficial Test 6 जून को शुरू होगा जो 9 जून तक चलेगा।

IND A vs ENG Lions दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया ए वर्सेस इंग्लैंड लायंस दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच ननॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा।

India A vs England Lions 2nd unofficial Test कितने बजे शुरू होगा?

IND A vs ENG Lions दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट ने टेस्ट से इसलिए रिटायरमेंट लिया, क्योंकि…पूर्व भारतीय कोच का बड़ा दावा

इंडिया ए वर्सेस इंग्लैंड लायंस दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच को LIVE भारत में कैसे देखें?

India A vs England Lions 2nd unofficial Test की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय फैंस जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

इंडिया ए वर्सेस इंग्लैंड लॉयन्स स्क्वॉड

इंग्लैंड लायंस टीम: टॉम हैन्स, बेन मैकिनी, एमिलियो गे, मैक्स होल्डन, जेम्स रेव (विकेटकीपर/कप्तान), जॉर्डन कॉक्स, क्रिस वोक्स, जोश टोंग्यू, अजीत डेल, फरहान अहमद, रॉकी फ्लिंटॉफ, एडवर्ड जैक, जॉर्ज हिल

भारत ए टीम: यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार, केएल राहुल, इशान किशन, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, आकाश दीप, मानव सुथार, तनुष कोटियन, रुतुराज गायकवाड़

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।