Cricket Australia unveils WTC 2025 best XI not Virat Kohli these 2 Indians got a place Yashasvi Jaiswal क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी WTC 2025 की बेस्ट प्लेइंग XI, विराट कोहली नहीं…इन 2 भारतीयों को मिली जगह, Cricket Hindi News - Hindustan

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी WTC 2025 की बेस्ट प्लेइंग XI, विराट कोहली नहीं…इन 2 भारतीयों को मिली जगह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में WTC 2025 की बेस्ट प्लेइंग XI का चयन किया है। इसमें उन्होंने 2 भारतीयों को जगह दी है। ना तो इस टीम में विराट कोहली है और ना ही रोहित शर्मा।

Fri, 6 June 2025 10:54 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी WTC 2025 की बेस्ट प्लेइंग XI, विराट कोहली नहीं…इन 2 भारतीयों को मिली जगह

WTC 2023-25 का चक्र अब बस खत्म होने को है। 11 जून से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस चक्र की बेस्ट प्लेइंग XI चुनी है। इस टीम में उन्होंने WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जो रूट के साथ कई नामी खिलाड़ियों को जगह दी है, वहीं इस टीम का कप्तान उन्होंने पैट कमिंस को बनाया है। बात भारतीय खिलाड़ियों की करें तो CA ने WTC 2023-25 चक्र की बेस्ट प्लेइंग XI में दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है, जिसमें विराट कोहली का नाम शामिल नहीं है। आईए एक नजर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की WTC 2023-25 चक्र की बेस्ट प्लेइंग XI पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज केएल राहुल होंगे एक्शन में, जानें कहां-कैसे देखें IND A vs ENG A लाइव मैच

सलामी बल्लेबाजों के रूप में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने WTC 2023-25 चक्र की बेस्ट प्लेइंग XI में भारत के यशस्वी जायसवाल और ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को चुना है। दोनों ही खिलाड़ियों के लिए यह WTC चक्र काफी शानदार रहा। जायसवाल 19 मैचों में 1798 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे, वहीं ख्वाजा के बल्ले से इतने ही मैचों में 1422 रन निकले।

मिडिल ऑर्डर के लिए CA ने चक्र में सर्वाधिक 1968 रन बनाने वाले इंग्लैंड के जो रूट के साथ न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस को रखा है।

ऐलेक्स कैरी इस टीम के विकेट कीपर होंगे जिन्होंने WTC 2023-25 चक्र में 954 रन बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेंगलुरु भगदड़ के लिए विराट नहीं, RCB जिम्मेदार...पूर्व पेसर ने समझाया पूरा कांड

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी इस टीम में एक पाकिस्तानी स्पिनर नोमान अली समेत तीन तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, भारत के जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के मैड हेनरी को चुना है।

12वें खिलाड़ी के रूप में उन्होंने साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा को शामिल किया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की WTC 2023-25 चक्र की बेस्ट प्लेइंग XI- यशस्वी जायसवाल, उस्मान ख्वाजा, केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रूक, कामिंदु मेंडिस, ऐलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, मैट हेनरी, नोमान अली

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।