Should Abhishek Sharma be dropped against Zimbabwe in t20 world cup 2026 Aakash Chopra gives a blunt answer क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा को क्या ड्रॉप कर देना चाहिए? आकाश चोपड़ा ने दिया दो टूक जवाब, Cricket Hindi News - Hindustan

क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा को क्या ड्रॉप कर देना चाहिए? आकाश चोपड़ा ने दिया दो टूक जवाब

अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले आज के मैच में क्या ड्रॉप कर देना चाहिए इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने क्या कुछ कहा है पूरा जानिए।

Thu, 26 Feb 2026 02:22 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा को क्या ड्रॉप कर देना चाहिए? आकाश चोपड़ा ने दिया दो टूक जवाब

भारतीय टीम इस समय टी20 विश्व कप के एक बेहद महत्वपूर्ण मोड़ पर है, जहां जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करने के लिए निर्णायक बन गया है। टूर्नामेंट में एक हार झेलने के बाद टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया है और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच, क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने अभिषेक को टीम से बाहर करने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। चोपड़ा का मानना है कि खराब फॉर्म के बावजूद अभिषेक को टीम में बनाए रखना जरूरी है क्योंकि उन्होंने पिछले लंबे समय में खुद को साबित किया है।

अभिषेक शर्मा के बचाव में उतरते हुए आकाश चोपड़ा ने उनके हालिया प्रदर्शन और रैंकिंग का हवाला दिया। उन्होंने कहा, "अभिषेक की पिछली पांच पारियां अच्छी नहीं रही हैं, लेकिन अभी भी वह टी20 वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग पर है। डेढ़ साल उन्होंने इतना अच्छा किया है कि खराब प्रदर्शन के बावजूद वह सबसे आगे हैं।" चोपड़ा ने जोर देकर कहा कि बुरे समय में खिलाड़ी का साथ नहीं छोड़ना चाहिए और टीम प्रबंधन को उन पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अगर विश्व की नंबर-1 टीम और गत विजेता है, तो उसका पिछला प्रदर्शन "कोई फ्लूक या तुक्का नहीं था।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 WC में नया कीर्तिमान: हैरी ब्रुक ने तोड़ा गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

तकनीकी पहलुओं पर बात करते हुए चोपड़ा ने बताया कि विपक्षी टीमें अभिषेक के खिलाफ एक खास रणनीति के तहत गेंदबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि टीमें "ऑफ-स्टंप के बहुत दूर और धीमी गेंदबाजी" कर रही हैं, जिससे अभिषेक संघर्ष कर रहे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच को लेकर उन्होंने आगाह किया कि वहां के गेंदबाज उन्हें शॉर्ट-पिच गेंदों से परेशान करेंगे, लेकिन इसके बावजूद वह ओपनिंग जोड़ी में बदलाव के पक्ष में नहीं हैं। चोपड़ा ने स्पष्ट किया, "मैं अभिषेक शर्मा को ईशान किशन के साथ ही खिलाना चाहूंगा। ओपनिंग कॉम्बिनेशन ठीक चल रहा है, उसे चलने दें।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल खेलने वाला देश पाकिस्तान,भारत कहां?

संजू सैमसन को टीम में शामिल करने की चर्चाओं पर भी चोपड़ा ने अपनी राय रखी। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि संजू खेलते हैं, तो उन्हें नंबर 3 पर मौका दिया जाना चाहिए, न कि सलामी बल्लेबाज के रूप में। उन्होंने ईशान किशन को नीचे भेजने का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक भारत के लिए सबसे अच्छी बल्लेबाजी की है और उन्हें उनके स्थान से हटाना सही नहीं होगा। चोपड़ा ने टीम इंडिया को सलाह दी कि वे "एक सधी हुई सोच के साथ मैदान पर उतरें।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:…तो इस बार भी विश्व कप जीतेगा भारत? हैरान कर रहे 2007 के ये तीन संयोग
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।