Highest Score by Captain in T20 world cup Harry Brooke breaks Chris Gayle's 16 year old record टी-20 विश्व कप में नया कीर्तिमान: हैरी ब्रुक ने तोड़ा गेल का 16 साल पराना रिकॉर्ड, रोहित और सूर्या भी क्लब में, Cricket Hindi News - Hindustan

टी-20 विश्व कप में नया कीर्तिमान: हैरी ब्रुक ने तोड़ा गेल का 16 साल पराना रिकॉर्ड, रोहित और सूर्या भी क्लब में

टी-20 विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने क्रिस गेल के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तानों की सूची में सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का नाम भी दर्ज है।

Wed, 25 Feb 2026 11:32 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टी-20 विश्व कप में नया कीर्तिमान: हैरी ब्रुक ने तोड़ा गेल का 16 साल पराना रिकॉर्ड, रोहित और सूर्या भी क्लब में

मंगलवार, 24 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करा दिया। वे इस विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। इतना ही नहीं, ब्रुक इस शतक के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। इससे पहले किसी भी कप्तान ने शतकीय पारी नहीं खेली थी। इस शतक के साथ उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इससे आप विश्व कप नहीं जीत जाएंगे, सलमान आगा की वाइफ ने पाकिस्तानी फैंस को लताड़ा

हैरी ब्रुक से पहले टी-20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम था। गेल ने साल 2010 में भारत के खिलाफ कप्तान के तौर पर 98 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जो लंबे समय तक रिकॉर्ड बनी रही। इतना ही नहीं, गेल ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी कप्तान रहते हुए 88 रन बनाए थे। लेकिन 2026 में ब्रुक की 100 रनों की पारी ने गेल के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। इसी कड़ी में आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने भी 2026 में ओमान के खिलाफ नाबाद 94 रन बनाकर सबको चौंका दिया और इस एलीट लिस्ट में अपनी जगह पक्की की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाले बैटर,कोहली क्लब में निसांका
ये भी पढ़ें:2024 में स्टैंडिंग ओपनर, 2026 में टीम में जगह नहीं, फिर भी जिंदा हैं उम्मीदें

भारतीय कप्तानों ने भी इस गौरवशाली सूची में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने 2024 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की विस्फोटक और यादगार पारी खेलकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी थी। भारत के वर्तमान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2026 के टूर्नामेंट में अमेरिका के खिलाफ नाबाद 84 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे वे इस क्लब का हिस्सा बन गए।

इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का नाम भी शामिल है। मार्कराम ने 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 86 रन बनाए, जबकि विलियमसन ने 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रनों की कप्तानी पारी खेली थी।

टी-20 विश्व कप में कप्तानों द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर:

• हैरी ब्रुक (इंग्लैंड): 100 रन (बनाम पाकिस्तान, 2026)

• क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 98 रन (बनाम भारत, 2010)

• लोर्कन टकर (आयरलैंड): 94* रन (बनाम ओमान, 2026)

• रोहित शर्मा (भारत): 92 रन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024)

• क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 88 रन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2009)

• एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका): 86* रन (बनाम न्यूजीलैंड, 2026)

• केन विलियमसन (न्यूजीलैंड): 85 रन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2021)

• सूर्यकुमार यादव (भारत): 84* रन (बनाम अमेरिका, 2026)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।