Sarfaraz Khan sensational Fifty in just 15 balls against Punjab Vijay Hazare Trophy smashed 30 runs vs Abhishek Sharma 6,4,6,4,6,4…सरफराज खान के तूफान में उड़ा पंजाब, 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; अभिषेक शर्मा को जमकर कूटा, Cricket Hindi News - Hindustan

6,4,6,4,6,4…सरफराज खान के तूफान में उड़ा पंजाब, 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; अभिषेक शर्मा को जमकर कूटा

Sarfaraz Khan sensational Fifty- सरफराज खान अपनी रेड हॉट फॉर्म से लेकर हर किसी को इंप्रेस कर रहे हैं। मुंबई के खिलाफ उन्होंने 15 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ी। उन्होंने अभिषेक शर्मा के ओवर में 30 रन बटौरे।

Thu, 8 Jan 2026 02:18 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
6,4,6,4,6,4…सरफराज खान के तूफान में उड़ा पंजाब, 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; अभिषेक शर्मा को जमकर कूटा

Sarfaraz Khan sensational Fifty- मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी रेड हॉट फॉर्म को बरकरार रखे हुए हैं। पंजाब के खिलाफ राउंड-7 के मुकाबले में उन्होंने 15 गेंदों में फिफ्टी ठोकी। इस दौरान उन्होंने पारी के 10वें ओवर में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा के ओवर में 3 छक्के और 3 चौके लगाकर कुल 30 रन बटौरे। बता दें, पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई के सामने 217 रनों का टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करते हुए सरफराज खान ने मात्र 20 गेंदों पर 7 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 62 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें मयंक मार्कंडे ने LBW आउट किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋतुराज गायकवाड़ ने की VHT में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी

मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान अभिषेक शर्मा 8 तो प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए। यह दोनों इस सीजन पंजाब के लिए तगड़ी नींव रख रहे हैं। हालांकि पंजाब के खिलाफ दोनों फ्लॉप रहे।

अनमोलप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह के अर्धशतकों की मदद से पंजाब की टीम 216 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि पूरी टीम 50 ओवर नहीं टिक पाई।

217 के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई को अंगक्रिश रघुवंशी और मुशीर खान ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इसके बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने आए सरफराज खान ने तो समा ही बांध दिया। अभिषेक के 10वें ओवर में 6,4,6,4,6,4 के रूप में उन्होंने कुल 30 रन बटौरे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: सरफराज खान ने 15 गेंदों में ठोकी तूफानी फिफ्टी, दिल्ली ने हरियाणा को हराया

सरफराज की 62 रनों की तूफानी पारी के दौरान स्ट्राइक रेट 310 का था। उनकी इस पारी के दम पर मुंबई मैच में काफी आगे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर मैच खत्म कर लौटना चाहेंगे। वह खबर लिखे जाने तक 19 गेंदों पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 49 रनों की दरकार है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।