Ruturaj Gaikwad equals the record for most centuries in the Vijay Hazare Highest Average in LIST A World Record ऋतुराज गायकवाड़ ने की VHT में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम, Cricket Hindi News - Hindustan

ऋतुराज गायकवाड़ ने की VHT में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Ruturaj Gaikwad Century: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ना चुने जाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ चयनकर्ताओं की नींद तोड़ी है। उन्होंने गोवा के खिलाफ शतक जड़ बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की है।

Thu, 8 Jan 2026 02:04 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ऋतुराज गायकवाड़ ने की VHT में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Ruturaj Gaikwad Century: स्टार भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से ड्रॉप होने के बाद लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में परफॉर्म कर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के 7वें राउंड में उन्होंने गोवा के खिलाफ शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ वह विजय हजारे ट्रॉफी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, उन्होंने महाराष्ट्र के ही अंकित बावने की बराबरी की है। गोवा के खिलाफ गायकवाड़ बड़ी ही मुश्किल स्थिति में मैदान पर उतरे थे। मगर उन्होंने अपने इस शतक के दम पर महाराष्ट्र को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टार्क ने तोड़ा कमिंस का रिकॉर्ड, बने WTC इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज

ऋतुराज गायकवाड़ गोवा के खिलाफ उस समय बैटिंग करने आए थे, जब महाराष्ट्र ने 2 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। जी हां, विकेट गिरने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। महाराष्ट्री की आधी टीम 25 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी, वहीं 6ठा झटका उन्हें 52 के स्कोर पर लगा था।

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने विकी ओस्टवल (53) के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की राह दिखाई। गायकवाड़ अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने 131 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 134 रनों की पारी खेली। यह गायकवाड़ का विजय हजारे ट्रॉफी में 15वां शतक था। महाराष्ट्र ने गोवा के सामने 250 रनों का टारगेट रखा है।

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में देवदत्त पडिक्कल और मयंक अग्रवाल भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिलक वर्मा कितने मैचों के लिए हुए बाहर? क्या वर्ल्ड कप से पहले कर पाएंगे वापसी!

विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वाधिक शतक:

1) ऋतुराज गायकवाड़ - 15

2) अंकित बावने - 15

3) देवदत्त पडिक्कल - 13

4) मयंक अग्रवाल - 13

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी इस पारी के दम पर लिस्ट-ए क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वहीं वह लिस्ट-ए क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा 58.83 की औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल बेवन का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।