Sanju Samsons six reminded ICC of Mahendra Singh Dhoni shared a rare video संजू सैमसन के छक्के से ICC को आई धोनी की याद, शेयर किया दुर्लभ वीडियो, देखिए, Cricket Hindi News - Hindustan

संजू सैमसन के छक्के से ICC को आई धोनी की याद, शेयर किया दुर्लभ वीडियो, देखिए

संजू ने विकेट के चारों ओर शॉट खेले। उन्होंने लेग साइड और सामने की तरफ ज्यादातर छक्के लगाए लेकिन एक सिक्स ऑफ साइड में लगाया, जो महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला गया। धोनी ने ठीक इसी तरह का छक्का साल 2011 के वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम में ही श्रीलंका के खिलाफ लगाया था।

Fri, 6 March 2026 08:11 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
संजू सैमसन के छक्के से ICC को आई धोनी की याद, शेयर किया दुर्लभ वीडियो, देखिए

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संजू सैमसन ने ऐतिहासिक पारी खेली। टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ संजू ने 89 रन बनाए। गुरुवार को खेले गए इस मैच में भारत ने संजू के 89 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जबाव में इंग्लैंड 246 रन ही बना सकी। भारत ने इस मैच को 7 रनों से जीतकर 2022 के सेमीफाइनल की हार का बदला लिया और अंग्रेजों से फुल लगान वसूल किया। संजू ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 211 के अधिक का रहा। संजू ने मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू और बुमराह नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था प्लेयर ऑफ द मैच का असली हकदार- अश्विन

अपनी इस लंबी पारी के दौरान संजू ने विकेट के चारों ओर शॉट खेले। उन्होंने लेग साइड और सामने की तरफ ज्यादातर छक्के लगाए लेकिन एक सिक्स उन्होंने ऐसा लगाया जो महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला गया। धोनी ने ठीक इसी तरह का छक्का साल 2011 के वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम में ही श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। जोफ्रा आर्चर की ऑफ स्टंप के बाहर शॉट पिच गेंद पर संजू सैमसन ने शानदार कट शॉट खेला, जो प्वॉइंट और कवर के ऊपर से सीधा 6 रनों के लिए गया। संजू सैमसन ने इस शॉट को कूदकर लगाया और अपने बॉडी वेट को बनाए रखा। शॉट खेलते वक्त संजू सैमसन काफी खूबसूरत लगे। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2011 के विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के तेज गेंदबाज पर भी ठीक ऐसा ही प्रहार किया था। सेम लाइन और लेंथ पर गेंद थी और धोनी ने ठीक वैसा ही और उसी अंदाज में शॉट खेला था, जैसा संजू ने गुरुवार को खेला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30000 दर्शकों को साइलेंट करने की चाहत अधूरी, फिर क्यों घमंड दिखा गए हैरी ब्रुक?

अब आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इन दोनों वीडियो को एक ही फ्रेम में साझा किया है, जिसमें पहले संजू सैमसन का शॉट दिखाया गया है और उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी का। दोनों के छक्कों में खास समानता देखी जा रही है। खास बात यह है कि ये दोनों ही छक्के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगे हैं और बड़े मुकाबलों में लगे हैं। इस वीडियो को दखकर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि संजू सैमसन को रवींद्र जडेजा की जगह चेन्नई सुपर किंग्स में लिया गया है और कहा जा रहा है कि वे धोनी की विरासत को इस साल से संभालना शुरू करेंगे। ऐसे में धोनी और संजू का रिश्ता एक ही फ्रेंचाइजी के कारण भी फैंस जोड़ रहे हैं। भारत ने मुकाबले को 7 रनों से जीता है, जिसके बाद भी महेंद्र सिंह धोनी अपने जर्सी नंबर और जीत के मार्जिन में समानता के कारण चर्चा में आ गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंग्लैंड 1 ओवर पहले ही मैच जीत जाता..., भारत की जीत पर पाक क्रिकेटर मोहम्मद आमिर
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।