Ashwin said Axar Patel should have been given Player of the Match award not Sanju Samson Bumrah संजू और बुमराह नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था प्लेयर ऑफ द मैच का असली हकदार, अश्विन ने किसे बताया जीत का हीरो?, Cricket Hindi News - Hindustan

संजू और बुमराह नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था प्लेयर ऑफ द मैच का असली हकदार, अश्विन ने किसे बताया जीत का हीरो?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर आर. अश्विन ने एक बड़ा बयान दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान अश्विन ने कहा कि आधिकारिक तौर पर संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' मिला, लेकिन उनके लिए अक्षर पटेल का योगदान सबसे अहम था।

Fri, 6 March 2026 02:45 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
संजू और बुमराह नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था प्लेयर ऑफ द मैच का असली हकदार, अश्विन ने किसे बताया जीत का हीरो?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर आर. अश्विन ने एक बड़ा बयान दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान अश्विन ने कहा कि आधिकारिक तौर पर संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' मिला, लेकिन उनके लिए अक्षर पटेल का योगदान सबसे अहम था। अश्विन ने साफ तौर पर कहा, "अगर मैं गौतम (गंभीर) या सूर्या (सूर्यकुमार यादव) होता, तो मैं मैन ऑफ द मैच जिससे भी मिला है, उससे लेकर अक्षर पटेल को दे देता।" अश्विन का मानना है कि टी20 क्रिकेट में फील्डिंग का महत्व अक्सर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की चमक में दब जाता है, लेकिन इस मैच में अक्षर के कैचों ने ही भारत की जीत पक्की की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ने चौथी बार फाइनल में मारी एंट्री, T20 WC में पहली बार हुआ ऐसा

अश्विन विशेष रूप से अक्षर पटेल द्वारा पकड़े गए विल जैक्स के कैच से बेहद प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा, "मैं विल जैक्स के उस कैच के लिए अक्षर पटेल को एमओएम (मैन ऑफ द मैच) देने के लिए इतना ज्यादा टेंपटेड (ललचाया हुआ) था।" अश्विन के अनुसार, विल जैक्स उस समय जिस फॉर्म में थे और जिस तरह से बड़े शॉट लगा रहे थे, अगर वह कैच नहीं पकड़ा जाता तो मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता था। अश्विन ने तर्क दिया कि, "आज संजू सैमसन की उस पारी को असली फायदा अक्षर पटेल के कैचों की वजह से मिला।" उनके मुताबिक, अगर अक्षर वे विकेट नहीं दिलाते, तो इंग्लैंड मैच को भारत की पकड़ से दूर ले जा सकता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30000 दर्शकों को साइलेंट करने की चाहत अधूरी, फिर क्यों घमंड दिखा गए हैरी ब्रुक?

इस प्रदर्शन के ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए अश्विन ने इसकी तुलना क्रिकेट इतिहास के महानतम पलों से की। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे 1975 के वर्ल्ड कप फाइनल में विवियन रिचर्ड्स को उनकी शानदार फील्डिंग (तीन रन-आउट) के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया था। चर्चा के दौरान अक्षर द्वारा लिए गए विल जैक्स के कैच की तुलना अश्विन ने 1983 के फाइनल में कपिल देव द्वारा लिए गए उस ऐतिहासिक कैच से की, जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच का पासा पलट दिया था। अश्विन ने जोर देकर कहा कि अक्षर पटेल की फील्डिंग ने आज वही मैजिकल इफेक्ट पैदा किया और भारतीय टीम को हार के खतरे से बाहर निकाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ने चौथी बार फाइनल में मारी एंट्री, T20 WC में पहली बार हुआ ऐसा

अश्विन ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय टीम ने इस मैच में बहुत कुछ सही किया, लेकिन वे अक्षर के प्रति विशेष रूप से आभारी हैं। दिलचस्प बात यह है कि स्वयं संजू सैमसन ने भी प्रेजेंटेशन के दौरान माना कि जसप्रीत बुमराह का स्पेल मैच में निर्णायक था, लेकिन अश्विन का मानना है कि फील्डिंग की उस चपलता के बिना बुमराह की गेंदबाजी भी शायद कम पड़ जाती। अश्विन ने आत्मविश्वास के साथ भविष्यवाणी की है कि भारत अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की ओर अग्रसर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 WC में भारत का महारिकॉर्ड, नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ा टोटल बनाकर रचा इतिहास
ये भी पढ़ें:1 WC एडिशन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाला देश बना भारत, तोड़ा WI का रिकॉर्ड
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।