Sanju Samson kneels down and joins hands as he enters the dressing room BCCI unseen video of Team India Victory ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही संजू सैमसन ने टेके घुटने और जोड़े हाथ, भारत की जीत का UNSEEN वीडियो, Cricket Hindi News - Hindustan

ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही संजू सैमसन ने टेके घुटने और जोड़े हाथ, भारत की जीत का UNSEEN वीडियो

वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत के बाद बीसीसीआई ने एक अनसीन वीडियो पोस्ट कर फैंस का दिन बना दिया है। इसमें टीम इंडिया के विनिंग मूमेंट के साथ काफी कुछ है। आप भी इस वीडियो को देख खुश हो जाएंगे।

Mon, 2 March 2026 09:25 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही संजू सैमसन ने टेके घुटने और जोड़े हाथ, भारत की जीत का UNSEEN वीडियो

संजू सैमसन की 97 रनों की पारी के दम पर भारत ने रविवार, 1 मार्च को वेस्टइंडीज को ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 196 रनों का मुश्किल टारगेट रखा था। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पहले कभी इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं किया था, मगर सैमसन ने अपने करियर की सबसे बेस्ट पारियों में से एक ईडन गार्ड्स पर खेल भारत को जीत दिलाई। भारत की इस जीत पर खिलाड़ियों का क्या रिएक्शन था, कैसे सबने सैमसन को बधाई दी और ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर संजू ने क्या किया? बीसीसीआई ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंभीर ने समझा सैमसन का दर्द, खौफनाक 'न्यूजीलैंड सीरीज' को याद कर कह दी ये बात

वीडियो में सबसे पहले देखने को मिल रहा है कि संजू सैमसन के विनिंग शॉट लगाते ही डगआउट में मौजूद सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठते हैं। इसमें रिंकू सिंह भी शामिल है, जिन पर हाल ही में पिता के निधान के चलते दुखों का पहाड़ टूटा है। इसके बाद अभिषेक शर्मा सबसे पहले मैदान पर दौड़ लगाते हैं।

कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम को लीड करते हुए मैदान पर उतरते हैं और सैमसन से मिलते ही उन्हें कैप उतारकर सजदा करते हैं। इसके बाद बाकी खिलाड़ी भी उनसे मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शशि थरूर ने संजू सैमसन को बताया 'भारत की शान', बोले- दुख हुआ था क्योंकि...

वीडियो के अंत में देखने को मिलता है कि ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही संजू सैमसन अपनी किट के आगे घुटने टेकते हैं और फिर हाथ जोड़कर ऊपर वाले का शुक्रियादा करते हैं। सैमसन का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आप भी देखें वीडियो-

संजू सैमसन ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि पिछले गेम में हम पहले बैटिंग कर रहे थे, तो सब कुछ बहुत बड़ा स्कोर बनाने के बारे में था। तो मैं पहली बॉल से ही बड़ा स्कोर बनाना चाहता था। लेकिन यह गेम बिल्कुल अलग था। मुझे लगता है कि जैसे ही मैं थोड़ा और ऊपर जाना चाहता था, हम विकेट खो रहे थे। इसलिए मुझे लगता है कि मैं एक पार्टनरशिप बनाना चाहता था, अपने प्रोसेस पर फोकस करते रहना चाहता था। और मुझे कभी नहीं लगा कि मैं ऐसा कुछ खास कर पाऊंगा, लेकिन मैं बस अपने रोल पर फोकस कर रहा था और एक बार में एक ही बॉल पर ध्यान दे रहा था और बहुत आभारी हूं। मुझे लगता है कि यह मेरी ज़िंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक है।”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।