Gautam Gambhir understood Sanju Samson pain recalling the dreadful New Zealand series Called Him World Class Player गौतम गंभीर ने समझा संजू सैमसन का दर्द, खौफनाक 'न्यूजीलैंड सीरीज' को याद कर कह दी ये बात, Cricket Hindi News - Hindustan

गौतम गंभीर ने समझा संजू सैमसन का दर्द, खौफनाक 'न्यूजीलैंड सीरीज' को याद कर कह दी ये बात

संजू सैमसन की वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी की तारीफ करते कोई नहीं थक रहा है। इस कड़ी में टीम इंडिया के हेड कोच भी शामिल है। गौतम गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैमसन की जमकर तारीफ की है।

Mon, 2 March 2026 09:16 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गौतम गंभीर ने समझा संजू सैमसन का दर्द, खौफनाक 'न्यूजीलैंड सीरीज' को याद कर कह दी ये बात

जनवरी में जब टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान हुआ था तो संजू सैमसन के फैंस उस समय सबसे ज्यादा खुश थे। चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए उप-कप्तान शुभमन गिल को ड्रॉप कर दिया था। अब सैमसन की जगह छीनने वाला टीम में कोई नहीं था, ईशान किशन को बैकअप विकेट कीपर और ओपनर के रूप में टीम में चुना गया था। मगर टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उस खौफनाक सीरीज ने सबकुछ बदल दिया। तिलक वर्मा के चोटिल होने की वजह से ईशान किशन को नंबर-3 पर मौका मिला और सैमसन 5 मैचों की 5 पारियों में फ्लॉप साबित हुए। इसका असर टी20 वर्ल्ड कप में दिखा, भारत ने सैमसन को बेंच पर बैठाकर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज किया। हेड कोच गौतम गंभीर ने इसी सीरीज को याद किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसन ने तोड़ा कोहली की 2 ऐतिहासिक पारियों का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1

लेकिन वो कहते हैं ना सब्र का फल मीठा होता है। टीम कॉम्बीनेशन को सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर ने समय रहते ठीक किया और रिंकू सिंह की जगह सैमसन को मौका दिया। सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में’ 97 रनों की नाबाद पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उस 'खौफनाक सीरीज' में सैमसन एक बार भी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए थे, वहीं एक गोल्डन डक के साथ वह कुल 3 बार सिंगल डिजिट पर आउट हुए थे।

संजू सैमसन वर्ल्ड क्लास प्लेयर है

मैच के बाद गौतम गंभीर ने रिपोर्टर्स से कहा, "संजू एक वर्ल्ड-क्लास प्लेयर है, हम सब जानते हैं कि वह कितना अच्छा प्लेयर है। और यह सब उसे सपोर्ट करने के बारे में था। और फिर जब टीम को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तो जाहिर है आज वह दिन था जब उसने शायद अपना असली पोटेंशियल दिखाया, और उम्मीद है, यह उसके लिए किक ऑफ करने का समय है और शायद दो और गेम बाकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC सेमीफाइनल शेड्यूल: कौन, कब और कहां खेलेगा? कर लीजिए हर बात नोट

देखिए, मुझे असल में लगा कि उसने कभी इनिंग्स को तेज नहीं किया। यह बस एक बहुत ही नॉर्मल क्रिकेटिंग शॉट था, और मैंने कभी बॉल को ताकत से मारते हुए भी नहीं देखा, और उसमें इसी तरह का टैलेंट है। जब आपको पता होता है कि गेम आपके कंट्रोल में है और आप जानते हैं कि आप अच्छा महसूस कर रहे हैं, तो वह नेट्स में बॉल को बहुत अच्छी तरह से हिट कर रहा है और यह बीच में जाकर अपनी स्किल दिखाने के बारे में है और जाहिर है उसे पता था कि विकेट बहुत अच्छा था, आउटफील्ड भी तेज थी, लेकिन फिर मैंने हमेशा कहा है कि वह एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर है, वह एक बेहतरीन टैलेंट है और उम्मीद है कि वह अब से किक ऑफ कर सकता है और उम्मीद है कि हम संजू से ऐसी और भी इनिंग्स देख सकते हैं।

गंभीर ने याद की सैमसन की न्यूजीलैंड के खिलाफ खौफनाक सीरीज

गंभीर ने आखिर में कहा, "लोग उसके स्कोर और बाकी चीजें देखते रहेंगे, लेकिन फिर टीम में वापस आकर और फिर 23-24 की उस तरह की इनिंग्स खेलकर, मुझे लगा कि इससे उसे बहुत कॉन्फिडेंस मिला होगा। क्योंकि जाहिर है, उस आदमी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मुश्किल सीरीज थी। लेकिन हम हमेशा से जानते थे कि उसमें किस तरह का पोटेंशियल है।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।