Sanjiv Goenka also treated Rishabh Pant like KL Rahul video went viral after the LSG defeat vs DC IPL 2026 संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ भी किया केएल राहुल जैसा तमाशा, LSG की हार के बाद वीडियो हुआ वायरल, Cricket Hindi News - Hindustan

संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ भी किया केएल राहुल जैसा तमाशा, LSG की हार के बाद वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ सुपर जाएंट्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के बाद मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कप्तान ऋषभ पंत के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

Thu, 2 April 2026 09:17 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ भी किया केएल राहुल जैसा तमाशा, LSG की हार के बाद वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए आईपीएल 2026 का आगाज निराशाजनक रहा रहा। एलएसजी को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के खिलाफ इस मैच में लखनऊ की बैटिंग एक्सपोज हुई। पूरी टीम 141 रनों पर ढोर हो गई, एलएसजी के बल्लेबाज पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाए। लखनऊ सुपर जाएंट्स की इस निराशाजनक हार के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीम के मालिक संजीव गोयनका ऋषभ पंत और एलएसजी के सपोर्ट स्टाफ के साथ बीच मैदान पर बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। वह क्या बात कर रहे हैं यह तो साफ नहीं हो पाया, मगर फैंस ने इसके तार केएल राहुल के साथ जोड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साहिबजादा फरहान ने की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी; PSL में ठोका यादगार शतक

आईपीएल 2024 के दौरान भी संजीव गोयनका का केएल राहुल के साथ एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में गोयनका सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से मिली हार के बाद केएल राहुल पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे थे। केएल राहुल ने कभी इस मुद्दे पर खुलकर तो बात नहीं की, मगर उस सीजन के बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स का साथ छोड़ दिया। अब ऋषभ पंत के साथ भी इसी तरह का व्यवहार कर संजीव गोयनका सवालों के घेरे में आ गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार किसके सिर सजी ऑरेंज कैप? ईशान किशन 1 रन से चूके; समीर रिजवी टॉप-5 में

एक फैन ने X पर लिखा, ‘पहले केएल राहुल से, अब ऋषभ पंत...जीतना और हारना खेल का हिस्सा है, लेकिन सबके सामने बेइज्जती नहीं होनी चाहिए। अगर संजीव गोयनका को कोई चिंता है, तो वह ड्रेसिंग रूम में होनी चाहिए, ग्लोबल ब्रॉडकास्ट पर नहीं। केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे कप्तान को कैमरे के सामने लेक्चर देना 'जुनून' कम और 'बॉस' जैसा ज्यादा लगता है जो यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि इंचार्ज कौन है। उन खिलाड़ियों का सम्मान करें जो अपना सब कुछ देते हैं।’

वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘DC से हार के बाद संजीव गोयनका ऋषभ पंत और कोचिंग स्टाफ से बात कर रहे हैं। संजीव गोयनका को केएल राहुल के साथ दिखाया गया बर्ताव पसंद नहीं आएगा, आज का मैच हारने के बाद उन्होंने फिर से ऋषभ पंत के साथ वही बर्ताव दिखाया है। वे ऋषभ पंत जैसे टैलेंटेड खिलाड़ी को क्यों बर्दाश्त करते हैं? ऐसे घमंडी मालिकों और ऐसी फ्रेंचाइजी को बाहर निकालो जो अपने खिलाड़ियों का सम्मान नहीं कर सकतीं। जीतना खेल का हिस्सा है।’

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।