IPL 2026 Orange Cap Updated List After LSG vs DC Match Ishan Kishan Missed by 1 Run Sameer Rizvi Rohit Sharma in Top 5 IPL 2026 Orange Cap: पहली बार किसके सिर सजी ऑरेंज कैप? ईशान किशन 1 रन से चूके; समीर रिजवी टॉप-5 में, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Orange Cap: पहली बार किसके सिर सजी ऑरेंज कैप? ईशान किशन 1 रन से चूके; समीर रिजवी टॉप-5 में

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में पहली बार ऑरेंज कैप मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन के सिर सजी है। ईशान किशन मात्र 1 रन से चूक गए। वहीं टॉप-5 में तीन भारतीय हैं। विराट कोहली 6ठे नंबर पर हैं।

Thu, 2 April 2026 06:16 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Orange Cap: पहली बार किसके सिर सजी ऑरेंज कैप? ईशान किशन 1 रन से चूके; समीर रिजवी टॉप-5 में

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 का आगाज धमाकादेर अंदाज में हो गया है। सभी टीमों ने अपना-अपना पहला मुकाबला खेल लिया है। राजस्थान रॉयल्स, रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने जहां जीत के साथ अपना खाता खोला है। वहीं गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को अपने-अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। सभी 10 टीमों ने अपना-अपना पहला मैच खेल लिया है तो ऑरेंज कैप भी मैदान पर उतर चुकी है। आईए जानते हैं सीजन-19 की पहली ऑरेंज कैप किसके सिर सजी-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली कैपिटल्स का धमाकेदार आगाज, MI-PBKS को पछाड़ टॉप-4 में बनाई जगह

रयान रिकेल्टन के सिर सजी ऑरेंज कैप

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन के सिर आईपीएल 2026 की पहली ऑरेंज कैप सजी है। रिकेल्टन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पहली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 13 साल बाद एमआई आईपीएल सीजन का पहला मैच जीतने में कामयाब रही थी। उन्होंने केकेआर को 6 विकेट से रौंदा था। इस मैच में रयान रिकेल्टन ने 81 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए थे।

ईशान किशन 1 रन से चूके

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ऑरेंज कैप से मात्र 1 रन से चूक गए। आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में हैदराबाद की भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुई थी। इस मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। ईशान किशन ने इस मैच में 38 गेंदों पर 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 80 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। ईशान किशन की इस पारी के दम पर एसआरएच ने 201 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहुत खुश हूं, हमें पता था कि..., LSG को हराने के बाद फूले नहीं समाए अक्षर पटेल

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की टॉप-5 की लिस्ट में तीन भारतीय हैं। ईशान किशन के अलावा यहां मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स से समीर रिजवी भी हैं। समीर ने लखनऊ के खिलाफ 70 रनों की शानदार पारी खेल अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पारी की वजह से विराट कोहली टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। कोहली ने पहले मैच मं 69 रन बनाए थे।

प्लेयररन
रायन रिकेल्टन81
ईशान किशन80
रोहित शर्मा78
कूपर कोलोनी72
समीर रिजवी70
,
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।