Sahibzada Farhan equals Virat Kohli record Most Centuries in T20 scores memorable Hundred in PSL 2026 साहिबजादा फरहान का कोहराम, की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी; PSL में ठोका यादगार शतक, Cricket Hindi News - Hindustan

साहिबजादा फरहान का कोहराम, की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी; PSL में ठोका यादगार शतक

साहिबजादा फरहान ने पीएसएल में यादगार शतक ठोक विराट कोहली की बराबरी कर ली है। अब इन दोनों खिलाड़ियों के नाम टी20 क्रिकेट में बराबर शतक हो गए हैं। आईए जानते हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने का रिकॉर्ड किसके नाम है-

Thu, 2 April 2026 08:10 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
साहिबजादा फरहान का कोहराम, की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी; PSL में ठोका यादगार शतक

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का कोहराम टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में भी जारी है। बुधवार, 1 अप्रैल को मुल्तान सुल्तान की ओर से खेलते हुए साहिबजादा फरहान ने हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ यादगार शतक जड़ा। 226 रनों के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए दाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 57 गेंदों पर 7 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 106 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर मुल्तान सुल्तान की टीम ने इस मुश्किल टारगेट को आसान बना दिया और 6 विकेट और 8 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की। साहिबजादा फरहान को उनके इस शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार किसके सिर सजी ऑरेंज कैप? ईशान किशन 1 रन से चूके; समीर रिजवी टॉप-5 में

साहिबजादा फरहान ने की विराट कोहली की बराबरी

साहिबजादा फरहान ने इस शतक के साथ T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में भारत की लीजेंड बल्लेबाज विराट कोहली की बराबरी कर ली है। साहिबजादा फरहान का यह टी20 क्रिकेट में कुल 9वां शतक है, वहीं कोहली ने भी अभी तक अपने टी20 क्रिकेट में इतने ही शतक जड़े हैं। विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं, अब इस फॉर्मेट में सिर्फ आईपीएल खेलते नजर आते हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड किसके नाम?

टी20 में सबसे ज्यादा 22 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम है। वेस्टइंडीज के इस पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज ने अपने टी20 करियर में कई लीग्स में हिस्सा लिया है। इस लिस्ट में उनके आस पास भी कोई नहीं है। नंबर-2 पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, जिनके नाम क्रिस गेल से आधे 11 शतक हैं। वहीं डेविड वॉर्नर 10 शतकों के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है समीर रिजवी? LSG को मिला अपनों से धोखा; धोनी ने लगाया था 8.40 करोड़ का दाव

कैसा रहा MS vs HYDK मैच?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद किंग्समैन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 225 रन बोर्ड पर लगाए। हैदराबाद के लिए माज सदाकत ने 62 तो शरजील खान ने 51* रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी साहिबजादा फरहान और स्टीव स्मिथ की जोड़ी ने हैदराबाद को तूफानी शुरुआत दी, दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर 104 रन दोड़े। स्मिथ 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साहिबजादा फरहान ने अन्य बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। वह अंत तक नाबाद रहे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।