सचिन तेंदुलकर ने डिकोड किया श्रेयस अय्यर के कैच के पीछे की 'मैथ्स'! बोले- मैंने जितने भी LIVE कैच देखे हैं...
श्रेयस अय्यर के कैच के पीछे का मैथ्य ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने खुद समझाया है। अय्यर ने यह कैच मुंबई इंडियं के कप्तान हार्दिक पांड्या का पकड़ा था।

सचिन तेंदुलकर को क्यों 'क्रिकेट का भगवान' कहा जाता है, इसका उदाहरण एक बार फिर उन्होंने दे दिया है। जहां एक तरफ बाकी पूर्व क्रिकेट एक्सपर्ट श्रेयस अय्यर की कैच की तारीफ करते नहीं थक रहे, वह बस इस कैच को शानदार और कैच ऑफ द टूर्नामेंट बता रहे हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने उनके कैच के पीछे के ‘मैथ्य’ को डिकोड कर समझाया है कि क्यों यह कैच इतना खास था। बता दें, श्रेयस अय्यर ने यह कैच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का लॉन्ग ऑन पर पकड़ा था। उनके इस कैच की वजह से ही एमआई की टीम 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी।
सचिन तेंदुलकर ने X पर लिखा, ‘श्रेयस अय्यर का कैच सिर्फ एथलेटिकिज्म ही नहीं, बल्कि उसके पीछे की अवेयरनेस भी खास थी।
उन्हें बॉल की स्पीड, हाइट, बाउंड्री रोप कहां है, वह उस पर पैर रखने के कितने करीब है, यह सब अंदाजा लगाना था और अपनी जंप एकदम परफेक्ट करनी थी।
फिर, हवा में रहते हुए, उन्होंने बॉल पकड़ी और लैंड करने से पहले टीम के एक साथी को दे दी, और इस दौरान उन्हें ठीक-ठीक पता था कि वह फील्डर कहां खड़ा है।
यह सब एक सेकंड में समझने के लिए जबरदस्त अवेयरनेस, टाइमिंग, फिटनेस और शांत मन चाहिए।
श्रेयस अय्यर ने सब कुछ एकदम सही किया। मैंने अब तक जितने भी लाइव कैच देखे हैं, उनमें से यह सबसे अच्छे कैच में से एक है!’
जब आपको ‘क्रिकेट के भगवान’ से ऐसी तारीफ मिल जाए, तो आप मान सकते हैं कि आपने बहुत बड़ा कारनामा किया है। श्रेयस अय्यर को उनकी इस तारीफ से ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होगा।
कैसा रहा MI vs PBKS मैच?
प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के तेजतर्रार शतक पर पानी फेरते हुए पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई। पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी की और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।
इस जीत से टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम पंजाब किंग्स पांच मैच में नौ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। मुंबई की टीम इतने ही मैच में दो अंक के साथ नौवें स्थान पर है।
इससे पहले मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियन्स ने छह विकेट पर 195 रन बनाए। ये दोनों उस समय साथ आए जब टीम 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।
पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए।





साइन इन