GT vs KKR Pitch Report in Hindi Today 17th April IPL 2026 Narendra Modi Stadium IPL Record GT vs KKR Head To Head Toss GT vs KKR Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें, Cricket Hindi News - Hindustan

GT vs KKR Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें

GT vs KKR Pitch Report: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। GT vs KKR मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Fri, 17 April 2026 09:23 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
GT vs KKR Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें

GT vs KKR Pitch Report: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच आज यानी शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। GT vs KKR मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। पहले दो मैच हारकर जीत के ट्रैक पर लौट चुकी जीटी की नजरें आज कोलकाता के खिलाफ अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी। वहीं रहाणे की अगुवाई वाली केकेआर 4 मैच हारने के बाद जीत का खाता खोलना चाहेगी। आईए एक नजर GT vs KKR पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुमकिन नहीं है कि यह बच्चा 14 साल का हो; मोदी भी हो गए वैभव सूर्यवंशी के फैन

GT vs KKR पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह आईपीएल 2026 का दूसरा मैच खेला जाएगा। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से हुई थी। इस मैच में कुल 414 रन बने थे, जीटी को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमें 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही थी। उम्मीद है कि GT vs KKR मैच भी एक हाईस्कोरिंग मुकाबला होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग चुन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिकॉक के शतक पर प्रभसिमरन-अय्यर ने फेरा पानी, मगर POTM मैच बना ये खिलाड़ी

नरेंद्र मोदी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 45

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 23 (51.11%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 22 (48.89%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 21 (46.67%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 24 (53.33%)

हाईएस्ट स्कोर- 243/5

लोएस्ट स्कोर- 89

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 204/3

एवरेज रन पर विकेट- 28.77

एवरेज रन पर ओवर- 9.00

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 177.96

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अय्यर ने पकड़ा IPL 2026 का कैच ऑफ द सीजन? SKY-रोहित का रिएक्शन वायरल

GT vs KKR हेड टू हेड

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में अभी तक 5 ही मैच खेले गए हैं, जिसमें से 3 मैच जीतकर जीटी ने बढ़त बनाई हुई है। कोलकाता को इस दौरान 1 ही जीत मिली है, वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया। जिस खराब फॉर्म में केकेआर इस सीजन चल रही है उसे देखकर कहा जा सकता है कि गुजरात अपनी बढ़त बढ़ा सकता है।

GT vs KKR स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना

गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, रविश्रीनिवासन, साई किशोर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, इशांत शर्मा

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।