sa vs nz t20 world cup 2024 South Africa have lost 12 out of 14 semi finals in ICC tournaments ICC टूर्नामेंट्स में साउथ अफ्रीका का बुरा हाल, हार चुके हैं 14 में से 12 सेमीफाइनल, Cricket Hindi News - Hindustan

ICC टूर्नामेंट्स में साउथ अफ्रीका का बुरा हाल, हार चुके हैं 14 में से 12 सेमीफाइनल

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सोमवार 3 मार्च को कोलकाता के इडेन गार्डंस में खेला जाएगा। आईसीसी टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहद खराब है। वे 14 में से 12 सेमीफाइनल हार चुके हैं। 

Wed, 4 March 2026 11:10 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
ICC टूर्नामेंट्स में साउथ अफ्रीका का बुरा हाल, हार चुके हैं 14 में से 12 सेमीफाइनल

आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार, 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं और मैच कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डंस में होगा। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें अपने पहले टी-20 विश्व कप खिताब की तलाश में सेमीफाइनल में मैदान पर होंगी। हालांकि, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के रिकॉर्ड्स बेहद निराशाजनक रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अब तक 14 बार आईसीसी टूर्नामेंट्स के सेमी -फाइनल खेले हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ दो मरतबा ही जीत हासिल हो पाई है, बाकी के 14 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़े मैच में 1 दमदार पारी और विराट-रोहित हुए धड़ाम, संजू सैमसन ने रच दिया इतिहास

सच कहें तो दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के लिए 'चोकर्स' का टैग एक ऐसा दाग बन गया है जिसे वे चाहकर भी नहीं धो पा रहे हैं। आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन इतिहास के सबसे निराशाजनक आंकड़ों में से एक है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रोटियाज टीम ने अब तक विभिन्न आईसीसी टूर्नामेंट्स में खेले गए कुल 14 सेमीफाइनल मैचों में से 12 में हार का सामना किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 गेंदों में 97 रन,संजू ने ऐतिहासिक पारी खेल भारत को सेमीफाइनल में दिलाई एंट्री

दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में हार का सिलसिला 1992 के वनडे वर्ल्ड कप से शुरू हुआ था, जब इंग्लैंड ने उन्हें बाहर किया था। हालांकि, 1998 की चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका को हराकर उन्होंने पहली बार फाइनल का टिकट कटाया था, लेकिन उसके बाद से यह रास्ता और भी कठिन होता गया। 1999 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह यादगार सेमीफाइनल मैच आज भी प्रशंसकों को याद है, जो टाई रहने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के टूर्नामेंट से बाहर होने का कारण बना क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में उनसे ऊपर था। इसके बाद 2000, 2002 और 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत और वेस्टइंडीज जैसी टीमों ने उन्हें सेमीफाइनल की दहलीज पर ही रोक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिमरन हेटमायर बने एक वर्ल्ड कप एडिशन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

आधुनिक युग के क्रिकेट में भी टीम की किस्मत में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। 2007 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें सेमीफाइनल में बाहर का रास्ता दिखाया, जबकि 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार ने करोड़ों प्रशंसकों के दिल तोड़ दिए। टी20 वर्ल्ड कप में भी उनकी स्थिति कुछ अलग नहीं रही, जहां 2009 और 2014 में उन्हें क्रमशः पाकिस्तान और भारत से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली एकतरफा जीत ने एक उम्मीद जगाई थी कि शायद अब यह सिलसिला खत्म हो गया है, लेकिन 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार ने फिर से पुरानी यादें ताजा कर दीं।

आखिर क्यों दक्षिण अफ्रीका बड़े मैचों में बिखर जाता है? क्रिकेट जगत में इसे अक्सर 'दबाव' या 'दुर्भाग्य' का नाम दिया जाता है। चाहे वह 1999 का रन-आउट हो या 2015 की आखिरी गेंद का छक्का, दक्षिण अफ्रीका हमेशा जीत के बेहद करीब आकर फिसल जाता है। 14 प्रयासों में केवल 2 बार ही फाइनल में जगह बना पाना किसी भी बड़ी टीम के लिए आत्ममंथन का गंभीर विषय है। 2024 के टी-20 विश्व कप के फाइनल में आखिरी के 6 ओवरों में वे मैच जीतते-जीतते भारत से हार गए थे, क्योंकि दबाव को ठीक से नहीं झेल पाए। तब भारतीय टीम ने उन्हें 36 गेंदों में 36 रन भी नहीं बनाने दिया था। फैंस को टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उम्मीद है कि टीम इस मनोवैज्ञानिक बाधा को पार करेगी और 'चोकर्स' की छवि को बदलकर अंततः विश्व विजेता बनकर उभरेगी।

दक्षिण अफ्रीका के सभी 14 सेमीफाइनल मुकाबलों की सूची:

1992 ODIWC: इंग्लैंड से हार

1998 CT: श्रीलंका के खिलाफ जीत

1999 ODIWC: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच टाई (ऑस्ट्रेलिया आगे बढ़ा)

2000 CT: भारत से हार

2002 CT: भारत से हार

2006 CT: वेस्टइंडीज से हार

2007 ODIWC: ऑस्ट्रेलिया से हार

2009 T20WC: पाकिस्तान से हार

2013 CT: इंग्लैंड से हार

2014 T20WC: भारत से हार

2015 ODIWC: न्यूजीलैंड से हार

2023 ODIWC: ऑस्ट्रेलिया से हार

2024 T20WC: अफगानिस्तान के खिलाफ जीत

2025 CT: न्यूजीलैंड से हार

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।