Sanju Samson became Indian batsman with highest score while chasing in the T20 World Cup surpasses Virat Kohli and Rohit बड़े मैच में 1 दमदार पारी और विराट-रोहित हुए धड़ाम, संजू सैमसन ने कोलकाता में रचा इतिहास, Cricket Hindi News - Hindustan

बड़े मैच में 1 दमदार पारी और विराट-रोहित हुए धड़ाम, संजू सैमसन ने कोलकाता में रचा इतिहास

भारतीय टीम के इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे। उन्होंने अपनी 50 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 97 रनों की इस पारी के साथ ही कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वे इस स्कोर के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत के रन चेज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Mon, 2 March 2026 12:00 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
बड़े मैच में 1 दमदार पारी और विराट-रोहित हुए धड़ाम, संजू सैमसन ने कोलकाता में रचा इतिहास

आईसीसी मेन्स टी-20 विश्व कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 195 रन बनाए थे और भारत के सामने 196 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। हालांकि, भारतीय टीम ने दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के नाबाद 97 रनों की बदौलत 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

भारतीय टीम के इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे। उन्होंने अपनी 50 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 97 रनों की इस पारी के साथ ही कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वे इस स्कोर के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत के रन चेज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपना यह कीर्तिमान क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा को पछाड़कर स्थापित किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 गेंदों में 97 रन,संजू ने ऐतिहासिक पारी खेल भारत को सेमीफाइनल में दिलाई एंट्री
ये भी पढ़ें:इजरायल-ईरान युद्ध के बीच फंसी जिम्बाब्वे की टीम, घर वापसी को लेकर कर रही इंतजार

संजू सैमसन के 97 रनों से पहले भारत के लिए टी-20 विश्व कप के इतिहास में रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर विराट कोहली का था, जो उन्होंने साल 2022 के विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बनाया था। तब विराट कोहली ने हारिश रऊफ को 2 गगनचुंबी छक्के मारने के साथ-साथ ऐतिहासिक 82 रन बनाए थे, लेकिन अब संजू ने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस सूची में तीसरे स्थान पर भी विराट कोहली ही हैं, जिन्होंने साल 2016 के टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे। रन चेस में भारत के लिए चौथा सबसे बड़ा स्कोर रोहित शर्मा का है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2010 के विश्व कप में बनाया था। सूची में पांचवें नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने साल 2012 के विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 78 रनों की पारी खेली थी।

टी-20 विश्व कप में रन चेज करते हुए भारतीय बैटर के बेस्ट स्कोर

97- संजू सैमसन बनाम वेस्टइंडीज ( टी-20 विश्व कप 2026)

82- विराट कोहली बनाम पाकिस्तान (टी-20 विश्व कप 2022)

82 -विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया (टी-20 विश्व कप 2016)

79- रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (टी-20 विश्व कप 2010)

78- विराट कोहली बनाम पाकिस्तान (टी-20 विश्व कप 2012)

इतना ही नहीं संजू सैमसन अपनी इस 97 रनों की पारी के साथ टी-20 विश्व कप में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ सुरेश रैना का नाम है। संजू सैमसन ने अगर 3 रन और बना लिए होते तो वे टी-20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज होते। अभी तक यह रिकॉर्ड सिर्फ सुरेश रैना के नाम है। सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाली सूची में तीसरे नंबर पर संजू के बाद रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का भी नाम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिमरन हेटमायर बने एक वर्ल्ड कप एडिशन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

टी20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

101 सुरेश रैना बनाम दक्षिण अफ्रीका, ग्रोस आइलेट 2010

97* संजू सैमसन बनाम वेस्ट इंडीज, ईडन गार्डन्स 2026

92 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट 2024

89* विराट कोहली बनाम वेस्ट इंडीज, वानखेड़े 2016

84* सूर्यकुमार यादव बनाम अमेरिका, वानखेड़े 2026

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।