Rwanda Sachin Tendulkar Fanny Utagushimaninde Slams Century on T20I Debut Sets Two World Records at the Age of 15 ये हैं रवांडा की सचिन तेंदुलकर…15 साल की उम्र में डेब्यू, पहले ही मैच में शतक जड़ बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

ये हैं रवांडा की सचिन तेंदुलकर…15 साल की उम्र में डेब्यू, पहले ही मैच में शतक जड़ बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

आज हम आपको वुमेंस क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए।

Sat, 21 March 2026 05:23 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ये हैं रवांडा की सचिन तेंदुलकर…15 साल की उम्र में डेब्यू, पहले ही मैच में शतक जड़ बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

जब भी कोई खिलाड़ी कम उम्र में डेब्यू करता है तो भारतीय फैंस को अकसर सचिन तेंदुलकर की ही याद आती है। आज हम आपको वुमेंस क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। बता दें, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मात्र 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था, उस समय किसी को नहीं पता था कि उनका यह करियर कितना लंबा चलने वाला है, लेकिन वो कहते हैं ना छोटा पैकेट बड़ा धमाल। सचिन ने अपने करियर का अंत 200 टेस्ट, दोनों फॉर्मेट टेस्ट और वनडे में सर्वाधिक रन, इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक और ना जाने कितने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रेयस अय्यर का चोट के कारण 7 किलो वजन हुआ कम, रिकवरी को बताया सबसे मुश्किल दौर

रवांडा की बैटर फैनी उटागुशिमानिंदे ने मात्र 15 साल की उम्र में डेब्यू कर दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उटागुशिमानिंदे ने शुक्रवार को सबसे कम उम्र में T20I शतक जड़ इतिहास रच दिया है। उन्होंने लागोस के तफावा बालेवा स्क्वायर क्रिकेट ओवल में नाइजीरिया इनविटेशनल महिला T20I टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

महज 15 साल और 223 दिन की उम्र में, उटागुशिमानिंदे ने युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अलाको ने 2019 में किगाली में माली के खिलाफ 16 साल और 233 दिन की उम्र में 116 रन बनाए थे। उटागुशिमानिंदे ने 65 गेंदों में 111 रन बनाए, जिसमें 17 चौके शामिल थे।

पुरुष क्रिकेट में, सबसे कम उम्र में T20I शतक बनाने का रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम है, जिन्होंने 2022 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 18 साल और 280 दिन की उम्र में शतक बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इरफान ने धोनी को टीम से बाहर करने का दिया सुझाव, सरफराज को बताया परफेक्ट दावेदार

उटागुशिमानिंदे महिला T20I इतिहास की पहली ऐसी खिलाड़ी भी बन गईं हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक बनाया; इसके साथ ही उन्होंने महिला T20I डेब्यू पर सर्वाधिक स्कोर बनाने का कैरेन रोल्टन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जिन्होंने 2005 में टांटन में इंग्लैंड के खिलाफ 96 रन (नाबाद) बनाए थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।