इरफान पठान ने CSK स्टार एमएस धोनी को टीम से बाहर करने का दिया सुझाव, सरफराज को बताया परफेक्ट रिप्लेसमेंट
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक खिलाड़ी के रूप में यह अंतिम सत्र हो सकता है।

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एमएस धोनी की बैटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। इरफान पठान का मानना है कि एमएस धोनी अब टीम के लिए ज्यादा कुछ योगदान नहीं दे पा रहे हैं। धोनी पिछले सीजन तक निचले क्रम में बैटिंग करते थे और अंतिम कुछ गेंदों पर बड़े शॉट खेलकर टीम के स्कोर में इजाफा करने पर ध्यान देते थे। पठान का कहना है कि उन्हें थोड़ी अधिक जिम्मेदारी उठानी होगी, जिससे टीम को फायदा पहुंचे। पठान ने बताया कि धोनी अब भी दिग्गज है लेकिन क्रीज पर कम समय रहने से वह टीम को मदद नहीं कर पाते, उन्होंने सुझाव दिया है कि सरफराज खान जैसे बल्लेबाज को उनकी जगह लेने चाहिए।
इससे पहले इरफान पठान कह चुके हैं कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक खिलाड़ी के रूप में अंतिम सत्र हो सकता है। जैसे-जैसे 2026 का आईपीएल करीब आ रहा है, धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''सरफराज खान के लिए इस टीम में नंबर 6 पर जगह है। लेकिन अगर एम एस धोनी कहें कि वह नियमित खेलेंगे, क्योंकि इस समय, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को रिटायर होना पड़ा। क्या वह सभी मैच खेलेंगे? या नहीं खेलेंगे? मैं ये काफी समय से कह रहा हूं, उनके क्रीज पर एक या दो ओवर रहने से भले ही फैंस खुश हो रहे हो लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को इससे फायदा नहीं हो रहा।''
उन्होंने आगे कहा, ''अगर धोनी खेलते हैं, तो उन्हें चार ओवर खेलना होगा। तब टीम को फायदा पहुंचेगा। अगर वह नहीं खेलते हैं, तो शायद धोनी सोचते होंगे कि मैं हर मैच नहीं खेलूंगा और टीम को उसी हिसाब से बनाऊंगा, जहां बल्लेबाजों को बेहतर चांस मिले। क्योंकि ये धोनी की टीम है।''
इरफान पठान की चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील होसेन, मैट हेनरी, नूर अहमद और





साइन इन