Shreyas Iyer Recalls the Painful Road Back to Fitness After Freak Injury Sets Sights on IPL 2026 Glory lost 7 kg #: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का चोट के कारण 7 किलो वजन हुआ कम, रिकवरी को बताया सबसे मुश्किल दौर, Cricket Hindi News - Hindustan

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का चोट के कारण 7 किलो वजन हुआ कम, रिकवरी को बताया सबसे मुश्किल दौर

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी चोट और रिकवरी की कठिन यात्रा पर खुलकर बात की है। श्रेयस अय्यर ने बताया कि सर्जरी के बाद उन्होंने रिकवरी के दौरान सात किलो वजह गंवाया था।

Sat, 21 March 2026 05:03 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का चोट के कारण 7 किलो वजन हुआ कम, रिकवरी को बताया सबसे मुश्किल दौर

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट और सर्जरी के बाद हुई रिकवरी को लेकर खुलकर बात की है। श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 की तैयारी में लगे हुए हैं और आगामी सीजन में पंजाब किंग्स की टीम का नेतृत्व करेंगे। पिछले सीजन उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि इस बार श्रेयस अय्यर चोट से वापसी कर रहे हैं और बैटिंग की फॉर्म को लेकर भी संशय है। श्रेयस अय्यर ने कहा है कि गंभीर चोट लगने के बाद फुल फिटनेस हासिल करना उनके करियर के सबसे मुश्किल दौर में से एक था।

चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी रिकवरी के दौरान का अनुभव बताया और आगामी आईपीएल सीजन को लेकर अपनी रणनीति के बारे में बात की। अय्यर को हाल के दिनों में चोटों से भी जूझना पड़ा लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कहा, ''चोट के बाद वापसी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। मेरा वजन लगभग सात किलो कम हो गया था और उसे वापस पाने में काफी मेहनत लगी। लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मुझे खुशी है कि मैंने अपने जीवन के उस दौर को पार कर लिया है और मैं पूरी तरह फिट होकर टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां वापस आया हूं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा बड़ा झटका

भारत के उपकप्तान श्रेयस को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया में पसली में चोट लगी थी। अक्टूबर में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच लेने की प्रयास करते समय श्रेयस चोटिल हुए थे और इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी की थी। इस चोट के कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज नहीं खेल पाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास में किस टीम ने गंवाए ज्यादा मैच, इन 5 फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड सबसे खराब

अय्यर ने मोहाली में फ्रेंचाइजी की जर्सी के अनावरण समारोह में कहा, ''यह वह समय है जब हम दो महीने तक एक परिवार की तरह रहते हैं। जितना अधिक समय हम साथ बिताते हैं, उतना ही हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं। यही वह समय है जब हम अपने बीच सौहार्दपूर्ण संबंध मजबूत करते हैं।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।